सोशल मीडिया पर दो बच्चों ने काफी सुर्खियां बटोर रखी हैं। उनका कारनामा जानकर आप भी बच्चों की वाहवाही करने से नहीं थकेंगे। दोनों बच्चों ने फिल्म देख रही अपनी दादी की जान बचाकर सबको हैरान कर दिया है।
बच्चों को दिखाया वीडियो आया काम, 7 साल के पोते ने बचा ली दादी की जान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के ससकाटून शहर में दो बच्चे 10 साल के कियान और 7 साल के ग्रेसन वू अपनी दादी के साथ घर में टीवी पर फिल्म देख रहे थे कि अचानक उनकी दादी को हार्ट अटैक आ गया। सबसे बड़ी बात है कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था, कियान और ग्रेसन की मां ली चैटरसन जो कि पेशे से नर्स हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटों को सीपीआर (पम्पिंग) का वीडियो दिखाया था, जिसके 6 महीने बाद ही ये घटना हुई।
62 साल की पैटी चैटरसन पिछले हफ्ते अपने दो नातियों (कियान और ग्रेसन) के साथ बैठकर फिल्म देख रही थीं। तभी फिल्म शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद ही पैटी को दिल का दौरा पड़ा, वे बेहोश होने लगी। दोनों बच्चों ने कृत्रिम सांस देकर उनकी जान बचा ली।
हालांकि दोनों बच्चों कियान और ग्रेसन ने 911 पर इमरजेंसी कॉल भी किया और एम्बुलेंस को बुलाया। कियान ने बाद में बात करते हुए कहा कि हम बहुत डरे हुए थे। हम अपनी दादी को ऐसे मरते नहीं देख सकते थे।
दादी चैटरसन दोनों भाइयों के बारे वो बताती हैं कि दोनों बच्चों ने हैरान करने वाला काम किया है। मेरी बेटी यानी इन दोनों की मां भी नर्स है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही दोनों बच्चों को उनके पूछने पर लाइफसेविंग प्रोसिजर के बारे में विस्तार से बताया था। हालांकि अब पैटी अस्पताल से घर आ चुकी हैं और काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। अब उनके साथ एक डिवाइस लगाया गया है जो दिल से जुड़ी कोई भी परेशानी होने या धड़कन कम होने पर चेतावनी दे देगा। दादी की जान बचाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया है। उनको मेदावी हेल्थ सर्विस वेस्ट हेडक्वार्टर की तरफ से स्टार अवॉर्ड्स दिया गया है।
वीडियो देखने के लिए करें क्लिक...