{"_id":"5c07a703bdec22418130b39e","slug":"loan-sharks-demanding-undressed-selfies-for-loan-payment-from-students-strange-news-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन का यह बैंक लोन के एवज में मांग रहा है बेहद 'निजी' चीज, फिर भी लोग लगा रहे हैं लाइन","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
चीन का यह बैंक लोन के एवज में मांग रहा है बेहद 'निजी' चीज, फिर भी लोग लगा रहे हैं लाइन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 03:52 PM IST
आपने बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में तो सुना ही होगा और बैंकों के फ्रॉड के बारे में भी। अक्सर कर्ज देने के लिए बैंक, वित्तीय कंपनियां आपसे संपत्तियों का ब्योरा मांगती हैं या फिर कोर्इ कीमती वस्तु गिरवी पर रखने को कहती हैं। बैंकों में होम लोन, मेडिकल लोन, कार लोन आदि कई तरह के लोन दिए जाते हैं। लेकिन चीन का यह बैंक इन दिनों लोन देने को लेकर काफी चर्चा बटोर रहा है।
Trending Videos
2 of 8
Naked Loan Service
- फोटो : social media
यहां व्यक्ति अथवा युवक-युवतियों से कर्ज देने के बदले न्यूड सेल्फी की मांग की जाती हैं, है न यह चौंकाने वाली बात! लेकिन यह एक सच्चार्इ है कि भारत के पड़ोसी देश चीन में वहां के लोगों, युवक-युवतियों से कर्ज देने वाली कंपनियां अथवा वहां के बैंक न्यूड सेल्फी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : social media
खबर यह भी है कि यदि कर्ज लेने के बाद उसका भुगतान समय पर नहीं किया या फिर उसे चुकाने में किसी तरह की कोई कोताही बरती, तो कर्ज देने वाली कंपनियां या बैंक गिरवी के तौर पर उनके पास रखी न्यूड सेल्फी को लीक भी कर दे रही हैं।
4 of 8
चीनी मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी है कि लोन फॉर पॉर्न की इस स्कीम को कैपिटल्स की वेबसाइट पर चलाने की खबर है। लेकिन इस मामले में लोगों की अपनी-अपनी सोच है। क्योंकि कई लड़के-लड़कियां ऐसी हैं, जो इस तरह के लोन के लिए राजी थीं और उन्होंने बेहिचक अपनी न्यूड तस्वीर बैंक को सौंप दी है। इस तस्वीर के बदले लड़के-लड़कियों को मुंहमांगा लोन दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : social media
वाइस ऑस्ट्रेलिया की खबर के अनुसार, ऑनलाइन कर्ज देने वाली कंपनियों ने इस तरीके को सबसे ज्यादा अपनाया है। कर्ज की मांग करने वाले युवाओं से ये कंपनियां अथवा बैंक कहते हैं कि गिरवी रखने के लिए वे न्यूड सेल्फी भेंजें। साथ ही यदि समय पर कर्ज का भुगतान नहीं किया जाता है, तो ये कंपनियां गिरवी रखी गयी सेल्फी को उनके परिवार और दोस्तों के बीच लीक करने की धमकी भी देती हैं। वहीं, कई कंपनियां दिये गये कर्ज पर ज्यादा ब्याज भी वसूलना शुरू कर देती हैं। चीन में इस तरह की लेन देन को नेकेड लोन सर्विस के नाम से जाना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।