सब्सक्राइब करें

सड़कों पर गाउन उठाकर दौड़ने लगीं दुल्हनें, वजह जानकर आप भी भागने लगेंगे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Strange Running Of The Brides Funny Race Weird And Amazing Brides News
Running Bride

अपनी शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है और उसे इस पल का बेसब्री से इंतजार भी होता है। आजतक आपने दुल्हन को शादी वाले दिन शर्माते, सकुचाते और शांत ही देखा होगा, लेकिन आज जो हम तस्वीरें और खबर आपको बता रहे हैं उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

Trending Videos
Strange Running Of The Brides Funny Race Weird And Amazing Brides News
- फोटो : twitter

यहां ब्राइडल गाउन और दुल्हन की तरह सजी लड़कियां सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं और उनके साथ-साथ उनके होने वाले पति भी दौड़ रहे हैं। कोई अपनी दुल्हन के साथ तो कोई पीछे दौड़ रहा है। किसी ने अपनी दुल्हन को गोद में उठा रखा है तो किसी ने उसे कंधों पर। बैंकॉक की सड़कों पर मानों दुल्हनों की बाढ़ सी आ गई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange Running Of The Brides Funny Race Weird And Amazing Brides News
- फोटो : twitter

बैंकॉक की सड़कों पर 24 नवंबर को अलग ही नजारा देखने को मिला। बैंकॉक में हर साल इस अनोखी रेस ‘Running of the Brides’ (रनिंग ऑफ ब्राइड्स) का आयोजन किया जाता है। इस रेस में ब्राइडल गाउन के साथ लड़कियां और उनके दूल्हे तीन किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। साथ ही प्रतियोगिता को जीतने वाले जोड़े को शानदार गिफ्ट दिया जाता है। 

 

Strange Running Of The Brides Funny Race Weird And Amazing Brides News
- फोटो : twitter

इस बार यहां सड़क पर 300 से अधिक दुल्हनें शादी के जोड़े में दौड़ लगा रही थीं। सफेद गाउन में दुल्हनें रेस लगा रही थी तो उनके साथ उनके होने वाले दुल्हे भी सूट-बूट में उनके साथ दौड़ रहे थे। किसी ने तो अपनी दुल्हन को पीठे पर उठा रखा था तो किसी ने गोद में। सबमें एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी थी। वर्ष 2014 में इस रेस में 75 दुल्हनों ने शिरकत की थी।  

विज्ञापन
Strange Running Of The Brides Funny Race Weird And Amazing Brides News
- फोटो : twitter

इस रेस में 3 किमी की रेस पूरी करनी होती है। इसमें शुरू के दो किलोमीटर का हिस्सा शहर के ऊपरी और नीचले भाग से होकर गुजरता है। रेस के अंतिम पड़ाव में दूल्हे को अपनी दुल्हन को पीठ पर उठाकर दौड़ लगानी होती है। जो इस रेस को जीतता है उसे शानदार इनाम मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed