सब्सक्राइब करें

भयंकर बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट के बीच हवाई जहाज को इस तरह जमीन पर उतारते हैं पायलट, देखें यहां

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
this is how a plane landing during rain
Flight Stuck in Rain - फोटो : Youtube

अगर आपने हवाई जहाज का सफर किया है तो आप जानते होंगे कि जब प्लेन हवा से बातें कर रहा होता है और मौसम खराब हो जाता है तो वहां मौजूद यात्रियों की स्थितियां क्या होती हैं। बड़े-बड़े से सूरमा भी डर की वजह से आंखें भींच लेते हैं। क्योंकि वहां पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं होता है। 



यहां पढ़ें:  हवाई जहाज में पायलट की सीट से कुछ ऐसा दिखता है नजारा, देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी    

Trending Videos
this is how a plane landing during rain
Air Turbulence Condition - फोटो : Youtube

इन विषम परिस्थितियों में हवाई जहाज पर मौजूद कर्मचारी और पायलट लोगों को संयमित रहने की सलाह देते हैं। इस सलाह को देने से पहले उन्हें खुद को भी सामान्य दिखना पड़ता है। जब हवाई जहाज हिल-डुल रहा होता है तो भी वो मुस्कुराकर लोगों की मदद करते हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पायलट सीट पर बैठे शख्स की क्या मानसिक स्तिथि होती होगी। जिसकी जिम्मेदारी पर दर्जनों यात्री आसमान का सफर कर रहे हैं। क्या होता होगा जब उसके सामने भयानक बारिश और कड़कड़ाती हुई बिजली दिखाई देती होगी। जब आसमान पर कुछ भी ठीक न दिख रहा हो तो कैसे जहाज को जमीन पर उतारने की कोशिश होती होगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
this is how a plane landing during rain
cockpit - फोटो : Getty images

इस सवाल का जवाब सिर्फ और सिर्फ उन लोगों के पास होता है जो कॉकपिट में मौजूद रहते हैं। कॉकपिट जहाज के उस हिस्से को कहते हैं जहां पायलट बैठता है। जमीन पर लैंड कराने की इस कोशिश को एक वीडियो में कैद किया गया है। इस वीडियो को कॉकपिट में मौजूद लोगों ने ही बनाया है।     

this is how a plane landing during rain
Air Turbulence Condition - फोटो : Youtube
सबसे पहले आप वीडियो देखें, इसके बाद आपको इससे जुड़ा रहस्य बताते हैं। इस वीडियो को 737 Aviation नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। 


 
विज्ञापन
this is how a plane landing during rain
Autopilot - फोटो : Flickr

वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा चुके होंगे कि परिस्थितियां कितनी भयानक होती हैं। ऐसी स्थिति में पायलट खुद हवाई जहाज चलाने के बजाय ऑटो पायलट भी भरोसा करते हैं। वीडियो को ध्यान से देखकर आप समझ जाएंगे कि पायलट सिर्फ अपनी सीट पर बैठा है, जहाज का स्टीयरिंग खुद ब खुद चल रहा है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed