सब्सक्राइब करें

ऐसा क्या हुआ कि आयरलैंड की सड़कों पर महिलाएं हाथ में अंडरवियर लेकर कर रही हैं प्रदर्शन, जानें यहां

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
thong protest in Ireland also known as This Is Not Consent
This Is Not Consent - फोटो : Twitter

आयरलैंड इन दिनों प्रदर्शन की आग में झुलस रहा है। बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। वे हाथ में महिलाओं की अंडरवियर लेकर विरोध कर रही हैं। इस अजीबोगरीब विरोध के पीछे एक दर्दनाक हादसा छिपा है। अगली स्लाइड में जानिए। 

Trending Videos
thong protest in Ireland also known as This Is Not Consent
This Is Not Consent - फोटो : Twitter

दरअसल यह पूरा विवाद आयरलैंड में हुए बलात्कार के मामले से उपजा है। 17 वर्षीय लड़की के साथ हैवानियत करने वाले बलात्कारियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। पीड़िता की ड्रेस पर सवाल उठाते हुए बचाव पक्ष ने कोर्ट में दलील पेश की, कि संबंध सहमति से बनाए गए थे। अंडरवियर का जिक्र करते हुए बचाव पक्ष ने कहा कि कोर्ट को पीड़िता के अंडरवियर की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। जिसमें आगे फीते लगे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
thong protest in Ireland also known as This Is Not Consent
Irish MP - फोटो : social media

कोर्ट के इस फैसले के बाद 27 वर्षीय अभियुक्त को बरी कर दिया गया। कोर्ट के फैसले के बाद मामला आयरिश सदन में पहुंचा। महिला सांसद सदन में अंडरवियर लेकर आ गईं। सांसद रुथ कैपिंगर में संसद में नीले रंग का फीतों वाला अंडरवियर दिखाते हुए कहा, 'यहां थोंग (फीतों वाला अंडरवियर) दिखाना शर्मनाक हो सकता है, लेकिन आपको सोचना होगा कि जब एक महिला के अंडरवियर को अदालत में दिखाया गया तो उसे कैसा लगा होगा।'   

thong protest in Ireland also known as This Is Not Consent
This Is Not Consent - फोटो : Twitter

एक्जामिनर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पूछा, 'क्या सबूत इस संभावना से इनकार करते हैं कि वो अभियुक्त की ओर आकर्षित थीं और और किसी से मुलाकात करने और साथ रहने के लिए सहमत थीं?' वकील ने ज्यूरी से कहा, 'आपको देखना होगा कि उसने कैसे कपड़े पहने थे। उसने थोंग पहन रखा था जिसमें सामने फीते लगे हए थे।'

विज्ञापन
thong protest in Ireland also known as This Is Not Consent
This Is Not Consent - फोटो : Twitter

घटना के अखबारों में प्रकाशित होने के बाद आयरिश लोगों में खासी नाराजगी है। सड़कों से लेकर लेकर सोशल मीडिया तक इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। #ThisIsNotConsent के साथ ट्विटर पर नाराजगी दर्ज कराई जा रही है तो वहीं सड़कों पर महिलाएं हाथ में पैंटी लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed