सब्सक्राइब करें

हैरतअंगेज! ऑटो रिक्शा चालक के खाते में मिले तीन अरब रुपए, देखते ही छूट गई कंपकंपी

फीचर टीम, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Three billion rupees credit in a Auto Driver accounts at Pakistan
auto driver
पाकिस्तान में एक रिक्शा चालक जो पिछले कई दिनों से अपनी बेटी के लिए 300 रुपए की घिसी हुई टायर वाली एक साइकिल खरीदने की जद्दोजहम में लगा था, अचानक अपने बैंक अकाउंट में आए तीन अरब रुपए देखकर हक्का-बक्का रह गया। वह लंबे वक्त से अपने इस खाते का इस्तेमाल नहीं कर रहा था।



 
Trending Videos
Three billion rupees credit in a Auto Driver accounts at Pakistan
auto driver pakistan
जी हां, मनी लाउंड्रिंग का शिकार बने मोहम्मद रशीद नामक 43 वर्षीय रिक्शा चालक का कहना है कि, ‘मैं यह सब देख कर पसीने से तर-बतर हो गया और मेरी कंपकंपी छूट गई।’ इसके बाद रशीद को संघीय जांच एजेंसी से एक फोन कॉल आया। इसके बाद तो वह इतना ज्यादा घबरा गया कि उसने छिपने के बारे में सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three billion rupees credit in a Auto Driver accounts at Pakistan
auto driver with girl child
लेकिन जब उसके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया तो वह अधिकारियों के साथ सहयोग करने को तैयार हो गया। परिवार के लोगों ने उसे कहा कि जब तुम दोषी हो ही नहीं तो डरना और छिपना किस लिए है। बताना चाहेंगे कि पाकिस्तान में ऐसा पहला मामला नहीं है। जी हां, हाल के हफ्तों में पाकिस्तानी अखबारों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।


 
Three billion rupees credit in a Auto Driver accounts at Pakistan
auto driver
गौरतलब हो पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने धन शोधन की गतिविधियों पर रोक लगाने का संकल्प लिया है। इस तरह की घटनाओं के तहत किसी गरीब व्यक्ति के काफी समय से इस्तेमाल नहीं किए गए खाते में काफी रकम आ जाती है और अचानक ही यह हस्तांतरित भी हो जाती है। इस तरह, करोड़ों डॉलर देश से बाहर चला जाता है। रशीद इस मामले में आखिरकार दोषमुक्त हो गया है लेकिन उसकी बेचैनी बरकरार है।

 
विज्ञापन
Three billion rupees credit in a Auto Driver accounts at Pakistan
auto driver
राशिद के लिए मुश्किल यह खड़ी हो गई कि इस घटना के बाद से उसने सड़कों पर रिक्शा चलाना बंद कर दिया है। अब उसे इस बात का डर है कि अन्य पांच एजेंसियां उसे उठा सकती है। वहीं तनाव के चलते राशिद की पत्नी बीमार पड़ गई है। बेशुमार दौलत अकाउंट में आने के बाद यह शख्स कहने भर के लिए तो अमीर बन गया है लेकिन सच्चाई यही है कि कुछ ही हफ्ते पहले उसने गरीबी का वो दिन देखा जब वह अपनी बेटी के लिए 300 रुपए जोड़कर एक घिसी हुई टायर वाली साइकिल खरीदकर लाया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed