सब्सक्राइब करें

दो दोस्तों पर मोहब्बत का चढ़ा ऐसा रंग, बदलवा लिए अंग रहने को संग

फीचर टीम, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
Two boys loved each other got married in kolkata
wedding
पश्चिम बंगाल में दो दोस्तों पर मोहब्बत का ऐसा रंग चढ़ा कि इन्होंने संग रहने के लिए अनोखा काम कर दिया। इसके बारे में जानकर शायद आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां, दोनों ने अपने प्यार को आखिर तक हारने नहीं दिया और लव के लिए उस हद तक चले गए जहां तक पहुंच पाना आग का दरिया पार करने के बराबर होता है। इनके रिश्ते को लेकर भी समाज ने बहुत हो-हल्ला मचाया। लेकिन इन्होंने किसी बात की परवाह किए बगैर अपने मन की कर डाली।
Trending Videos
Two boys loved each other got married in kolkata
wedding
यह मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल में जहां अनिक व साग्निक ने ये बात सच कर दिखाई है । मॉडलिंग लाइन में दोनों साथ काम किया करते थे। एक साथ काम करते-करते दोनों लड़के को एक-दूसरे से प्यार हो गया। प्यार इतना गहरा हो हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर सुखी दंपती की तरह जीवन बिताने के बारे में सोचना शुरू कर दिया, मगर दोनों के परिवारवालों के यह रिश्ता मंजूर नहीं था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two boys loved each other got married in kolkata
wedding
परिवार के लोगों ने दोनों के रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया। वे इस मामले में उनकी एक नहीं सुनना चाहते थे। तब दोनों ने मिलकर एक तरकीब सोची। जहां दोनों के परिवार को समलैंकिता की समस्या को लेकर परेशानी थी वही अनिक ने अपना ऑपरेशन कराकर लिंग परिवर्तन कराने के लिए सोच लिया।  

 
Two boys loved each other got married in kolkata
bride
अनिक को किसी भी हाल में अपने प्यार को नहीं छोड़ना था इसलिए वह लिंग बदल कर पुरुष से महिला बन गया और फिर साग्निक से शादी रचाई। सिर्फ इतना ही नहीं लिंग परिवर्तन के बाद अनिक ने अपना नाम बदल कर एनी रख लिया। सोमवार को दोनों के घरवालों की सहमति से जलपाईगुड़ी के टाउन क्लब के मैरेज हॉल में रीति-रिवाज के साथ साग्निक और अनिक यानी एनी की शादी हुई।
 
विज्ञापन
Two boys loved each other got married in kolkata
wedding
उधर, इस शादी को लेकर जलपाईगुड़ी में हलचल मची हुई है। साग्निक के पिता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि कोलकाता में मॉडलिंग के दौरान उनके बेटे के साथ अनिक का परिचय हुआ था। दोनों के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी ओर, अनिक यानी एनी की मां प्रीतिराणी दत्त ने कहा कि पहले तो इस रिश्ते को मानना मुश्किल हो रहा था। लेकिन आखिर में दोनों की जिद के सामने परिवार को झुकना पड़ा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed