दुनिया में सुंदर दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, सर्जरी तक करवाते हैं पर आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने आपको भयंकर और कंकाल जैसा दिखने के लिए अपने चेहरे और शरीर के साथ बहुत ही अजीब काम कर डाला है और आगे तो उससे भी अजीब काम करने की सोच रह है।
दरअसल इस व्यक्ति ने अपने आपको भद्दा दिखाने की चाहत में अपनी नाक, कान, जीभ और आइब्रो कटवा लिए तथा पूरे शरीर पर बहुत सारे डरावने टैटू गुदवा लिए हैं। अब कुछ लोग उसे स्टार समझते हैं तो कई उसे देखकर रास्ता बदल लेते हैं।
कोलंबिया के 22 साल के एरिक येइनेर हिनाकी रामिरेज नाम के लड़के ने खोपड़ी जैसा दिखने के लिए अपने कान व नाक को कटवा लिए हैं। एरिक अब चाहता है कि उसके गुप्तांग को ही हटा दिया जाए। इस शख्स को बचपन से ही खोपड़ी से लगाव था, लेकिन इनका लगाव अब खुलकर सामने दिख रहा है। एरिक ने पूरे शरीर में कई सर्जरी करवा ली है।
पेशे से टैटू आर्टिस्ट का काम करने वाले एरिक येइनेर हिनाकी रामिरेज ने नया लुक पाने के बाद अपना नाम भी बदल कर कालका स्कल (खोपड़ी) रख लिया है। इस लुक के लिए उन्होंने अपनी नाक के आधे हिस्से को कटवा लिया और कानों के दोनों बाहरी हिस्से को कटवाकर तीखा बनाकर बाहर निकलवा लिया। कालका ने भद्दा दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। कालका ने अपनी जीभ को दो हिस्सो में बंटवा लिया और एक पर नीला और दूसरे पर ग्रे रंग करवा लिया है। इंस्टाग्राम पर कालका स्कल के 17 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
कालका ने अपनी आइब्रो को साफ करवा कर आंख के चारों तरफ काला रंग लगा लिया है। जिससे उसकी आंखें खोखली लगें। साथ ही कालका ने अपने दांतों को कंकाल के जैसे आकार में बदल लिया है। ताकि वह भूत जैसा दिखे।