सब्सक्राइब करें

लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट किया शरीर का ऐसा अंग, जानकर रह जाएंगे दंग

फीचर टीम, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Mexican women removes her belly button and gifted to her boyfriend
Paulina Casillas Landeros
प्यार में लोग क्या नहीं कर जाते मगर आज जो मामला हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं ऐसा शायद ही आपको कहीं देखने को मिला होगा। जी हां, यह एक ऐसी लड़की के बारे में है जिसने अपनी मोहब्बत के लिए जो किया उसे दुनियावाले पागलपन ही कहेंगे। दरअसल, इस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए अपने शरीर के साथ ऐसा खिलवाड़ कर दिया जिसकी वजह से अब इसे काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। डॉक्टर का कहना है ऐसा करना सरासर बेवकूफी है क्योंकि ऐसी स्थिति में इंसान की जान भी जा सकती है। 
Trending Videos
Mexican women removes her belly button and gifted to her boyfriend
Paulina Casillas Landeros
हुआ यूं, कि मैक्सिको की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए उसे ऐसा गिफ्ट देने के बारे में सोचा जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां, युवती ने ऑपरेशन कराकर अपने पेट से अपना बैली बटन हटवा दिया और उसे अपने प्रेमी को 'प्यार के प्रतीक' के रूप में गिफ्ट कर दिया। हालांकि अब दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mexican women removes her belly button and gifted to her boyfriend
Paulina Casillas Landeros
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक 'पॉलीना कैसीलास लेंडरोस' नामक यह लड़की मेक्सिको में गुआडालाजारा की रहने वाली है। लेंडरोस ने बताया कि यह तकरीबन तीन साल पहले की बात है जब उसने अपनी नाभी का ऑपरेशन कराया था। लेंडरोस के परिवारवाले उसके ऐसे बर्ताव के कारण पहले ही उसे अपने से अलग कर चुके थे। पॉलीना कहती है कि उसने अपने शरीर पर बहुत सारे टैटू गुदवा लिए थे जो उसके परिवार को पसंद नहीं थे। वो उसे ऐसा करने से मना करते थे लेकिन पॉलीना इसे अपनी आजादी में रुकावट समझती थी। 

 
Mexican women removes her belly button and gifted to her boyfriend
Paulina Casillas Landeros
पॉलीना ने परिवार की फिक्र किए बिना अपने शरीर पर कई टैटू बनवाए यहां तक कि उसने अपनी जीभ को भी पियर्स करा लिया। पॉलीना को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह जो कर रही है उससे उसका क्या नुकसान होने वाला है। इसका उसे तीन साल बाद पता चला जब बेली बटन निकलवाने के कारण उसकी तबीयत खराब रहने लगी। डॉकटर्स ने जब जांच की तो पॉलीना को बताया कि उसकी जान खतरे में है। अब पॉलीना को अपनी गलती का अहसास हो रहा है। अब उसे लगता है कि वह उस समय अगर अपने परिवार की बात मान लेती तो उसकी जान पर नहीं बनती।

 
विज्ञापन
Mexican women removes her belly button and gifted to her boyfriend
Paulina Casillas Landeros

फिलहाल, पॉलीना के लिए यह सबसे मुश्किल घड़ी है जब न तो उसके साथ उसका प्यार है और न ही उसका परिवार।  बता दें पॉलीना के ब्वॉयफ्रेंड ने ही उसे यह ऑपरेशन कराने के लिए कहा था। हालांकि पॉलीना के लिए भी यह बेहद दर्दनाक प्रक्रिया रही थी। उस समय पॉलिना को लगता था कि वह अपने पूर्व प्रेमी, डैनियल रामिरेज को अच्छी तरह से जानती है। वह किसी भी सूरत में उसका साथ नहीं छोड़ेगा। पॉलीना कहती है 'मैं अपने डेनियल को बहुत प्यार करती थी, उसने काफी जगह मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ निभाया, मुझे समर्थन दिया। इसलिए वही मेरे जीवन में सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक रहा। पॉलीना आगे कहती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसके प्यार की दी हुई निशानी को हमेशा संभाल कर रखेगा लेकिन हकीकत में हुआ कुछ और। वह पॉलीना को छोड़कर चला गया। उस क्षण पॉलीना को अपनी गलती का एहसास हुआ।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed