सब्सक्राइब करें

जब समुद्र में शख्स के ऊपर से निकल गया जहाज, तो तस्वीरें देख डर जाएंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रियंका भल्ला Updated Sat, 15 Dec 2018 03:42 PM IST
viral news man goes under sea to catch snail and his chest and hands becomes like popeye
viral news

इन तस्वीरों को देखने के बाद आप यकीनन डर गए होंगे। आप सोच रहे होंगे कि भला इस शख्स के साथ ऐसा क्या हो गया। तस्वीरों में आपको इस शख्स की जैसे ये हालत दिख रही है वो ऐसे ही नहीं हुई बल्कि इसके पीछे एक दर्दनाक कहानी है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तस्वीरों में नजर आ रहे इस शख्स का नाम आलेहांद्रो रामोस है। रामोस पेशे से एक डाइवर हैं।

viral news man goes under sea to catch snail and his chest and hands becomes like popeye
viral news

दरअसल, रामोस घोंघा पकड़ने के लिए पेरू के समंदर में गए थे लेकिन इसी बीच उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद उनकी छाती और हाथ के ऊपर वाले हिस्सों में सूजन आ गई। बता दें कि जैसे ही रामोस डाइविंग कर रहे थे तभी उनके ऊपर से एक कार्गो जहाज गुजरा। जहाज ने गुजरते वक्त उनकी एयर पाइप को फाड़ दिया। जिसके बाद उनके शरीर में तेजी से प्रेशर आ गया, एयर स्पलाई बॉडी के अंदर आ गई।

viral news man goes under sea to catch snail and his chest and hands becomes like popeye
viral news

तेजी से प्रेशर की वजह से उनकी छाती और हाथ का कुछ हिस्सा बुरी तरह सूज गया। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि रामोस के साथ ये हादसा 4 साल पहले हुआ था। दरअसल, 54 साल के रामोस, 100 फीट नीच समंदर में चले गए थे। रामोस के दोस्त उन्हें ऑक्सिजन पहुंचा रहे थे कि तभी कार्गो जहाज के आने से पाइप फट गई।

viral news man goes under sea to catch snail and his chest and hands becomes like popeye
viral news

वहीं जब उनके दोस्तों ने जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकाला तो वो सही से कुछ नहीं देख पा रहे थे। इस हादसे को 4 साल हो चके हैं लेकिन उनकी बॉडी में हर रोज़ सूजन बढ़ती जा रही है। फिलहाल, रामोस की इस बिमारी का इलाज चल रहा है।

viral news man goes under sea to catch snail and his chest and hands becomes like popeye
viral news

इस हादसे की वजह से रामोस का वजन 30 किलो तक बढ़ गया है। आपको बता दें कि इस तरह की बिमारी बॉडी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ने की वजह से होती है। रामोस के फिलहाल हर कोई सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed