बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आग की लपटों से चेहरे की खूबसूरती निखार रहे लोग, मार्केट में आया फायर थेरेपी ब्यूटी ट्रेंड

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Fri, 14 Dec 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Fire Therapy is The Hottest beauty trend in Vietnam Viral Video
- फोटो : social media

सुंदर दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। बेदाग और ग्लोइंग चेहरा भला कौन नहीं पाना चाहता है। खूबसूरत दिखने के लिए लोग न जाने कौन-कौन से ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। मार्केट में एक नया तरह का ब्यूटी टिप ट्रेंड कर रहा है। आज जिस ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

Trending Videos
Fire Therapy is The Hottest beauty trend in Vietnam Viral Video
- फोटो : social media

दरअसल, वियतनाम में पुरुष और महिलाओं में सुंदर दिखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यहां पुरुष और महिलाएं ग्लोइंग और सुंदर त्वचा पाने की होड़ में चेहरे को जलाने तक के लिए तैयार हैं। इसके चलते स्पा और सैलून में फायर ट्रीटमेंट या फायर थैरेपी को तरजीह दी जा रही है। इसके लिए चेहरे पर एक टॉवल डालकर उस पर आग लगाई जाती है। ऐसा करीब 30 सेकंड से एक मिनट तक किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire Therapy is The Hottest beauty trend in Vietnam Viral Video
- फोटो : social media

दावा किया जा रहा है कि फायर थैरेपी से न केवल आपकी त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि सिरदर्द, अनिद्रा, शरीर के दर्द जैसी समस्या से निजात मिलती है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। सोशल मीडिया में इस थैरेपी की वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि लोगों में फायर थैरेपी का क्रेज देख सकते हो।

Fire Therapy is The Hottest beauty trend in Vietnam Viral Video
- फोटो : social media

बताया जा रहा है कि फायर ट्रीटमेंट के लिए एक खास तकनीक अपनाई जाती है। इसमें अल्कोहल छिड़के हुए टॉवल से चेहरे को अच्छी तरह ढंक दिया जाता है। चेहरे को आग से किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसलिए एक अन्य टॉवल को भी नीचे रखा जाता है। अभी तक ट्रीटमेंट से किसी को भी नुकसान होने की खबर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Fire Therapy is The Hottest beauty trend in Vietnam Viral Video
- फोटो : social media

थैरेपिस्ट की मानें तो फायर ट्रीटमेंट से चेहरे की कोशिकाओं में वाइब्रेशन होता है, जिससे कोशिकाएं जीवंत हो जाती हैं और आप सुंदर दिखने लगते हैं। टॉवल पर डालने के लिए जिस अल्कोहल का इस्तेमाल किया जाता है, उसे स्पेशल एलिग्जर कहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed