सब्सक्राइब करें

Online Wedding: ये कपल करने जा रहा ऑनलाइन शादी, ऐसा है पूरा प्लान, जानकर हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
west bengal couple arranged online wedding know all details
कपल करेगा अपनी ऑनलाइन शादी - फोटो : iStock

अब जमाना ऑनलाइन का हो गया है। लोग अपने रिश्ते भी ऑनलाइन ही खोजने लगे हैं। दोस्ती से लेकर जीवन साथी तक सब कुछ ऑनलाइन मिलता है। आज एक ऐसे ही कपल के बारे में बात करेंगे जिनकी शादी आजकल बहुत चर्चा में है। इस कपल का नाम है संदीप सरकार और अदिति दास। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले इस कपल की मुलाकात भी बड़ी रोचक है। संदीप और अदिति ऑनलाइन ही एक दूसरे से मिले थे। दोनों में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्त बने। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों ने तय किया कि इस दोस्ती को एक नाम देना चाहिए और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। अब ये शादी भी दूसरी शादियों से अलग होने वाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शादी ऑनलाइन होगी और इस शादी में मेहमान भी ऑनलाइन ही  शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि इस ऑनलाइन शादी में और क्या है खास-

Trending Videos
west bengal couple arranged online wedding know all details
कपल करेगा अपनी ऑनलाइन शादी - फोटो : iStock

आजकल हर व्यक्ति अपने किसी भी आयोजन को छोटा करना चाहता है। इसका कारण है कि कोरोना महामारी ने हर व्यवस्था को ही बदल दिया है। लोग अब ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन हो गए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संदीप और अदिति ने अपनी शादी को भी ऑनलाइन ही करने की योजना बनाई है। जब दोनों ने ऐसा करने के लिए अपने परिवारों से सलाह ली तो उन्होंने भी इसकी सहमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
west bengal couple arranged online wedding know all details
कपल करेगा अपनी ऑनलाइन शादी - फोटो : istock

इस शादी में कुल 450 मेहमानों को बुलाया जाएगा जिसमें सौ मेहमान शादी में आएंगे और 350 मेहमान ऑनलाइन रूप से जुड़ेंगे। इन मेहमानों को गूगल मीट के माध्यम से एक लिंक से जोड़ा जाएगा जिससे मेहमान नव विवाहित वर-वधु को अपनी शुभकामनाएं दे सकें। शादी में ऑनलाइन शामिल होने वाले मेहमानों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए गूगल मीट के दो लिंक्स बनाए गए हैं, क्योंकि एक लिंक से 250 लोग ही जुड़ते हैं। 

west bengal couple arranged online wedding know all details
कपल करेगा अपनी ऑनलाइन शादी - फोटो : istock

अब शादी में ऑनलाइन मेहमान तो जुड़ जाएंगे लेकिन उनकी दावत भी ऑनलाइन ही होगी। जी हां! दावत के लिए जोमैटो को इस शादी के लिए फूड डिलीवरी पार्टनर बनाया गया है। जोमैटो के डिलेवरी बॉय मेहमानों के दिए पते पर उनकी पसंदीदा फूड को डिलवरी करेंगे। 

विज्ञापन
west bengal couple arranged online wedding know all details
कपल करेगा अपनी ऑनलाइन शादी - फोटो : istock
शगुन और गिफ्ट भी होंगे ऑनलाइन
 

संदीप और अदिति बताते हैं कि जब उन्होंने परिवार को बताया कि वो अपनी शादी ऑनलाइन करना चाहते हैं तो परिवार ने साथ दिया। संदीप के अनुसार, "हमने एक नए ट्रेंड की शुरुआत की है। हमने ऑनलाइन शॉपिंग की और उसका भुगतान भी ऑनलाइन किया। हमने Gpay जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के माध्यम से शगुन के पैसे भेजने की भी व्यवस्था की है। वेडिंग कार्ड में ये भी बताया गया है कि शादी में ऑनलाइन कैसे जुड़ा जाएगा और खाने की कैसी व्यवस्था होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed