What is SpaceX Starship Project: स्पेस की दुनिया में नया अध्याय लिखने की बात जब की जाती है तो सबसे पहले दिमाग में नासा, इसरो के साथ साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का नाम भी आता है। स्पेसएक्स कंपनी का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी मिशन स्टारशिप प्रोजेक्ट है। यह प्रोजेक्ट भविष्य में अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ स्पेस एक्स्पलोरेशन की पूरी दुनिया बदलकर रख देगा। स्टारशिप प्रोजेक्ट का मिशन केवल अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने तक सीमित नहीं है बल्कि इंटरप्लेनेटरी ट्रांसपोर्टेशन और मंगल जैसे ग्रहों पर इंसानों को बसाने में अपनी भागीदारी निभाना है।
{"_id":"68ca96f432084038e804e750","slug":"what-is-spacex-starship-project-how-it-will-change-space-exploration-key-facts-explained-in-hindi-2025-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Starship: अंतरिक्ष की दुनिया में क्रांति लाने वाले हैं एलन मस्क, ये प्रोजेक्ट सफल हुआ तो बदल जाएगी दुनिया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Starship: अंतरिक्ष की दुनिया में क्रांति लाने वाले हैं एलन मस्क, ये प्रोजेक्ट सफल हुआ तो बदल जाएगी दुनिया
Wed, 17 Sep 2025 05:32 PM IST
संकल्प सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 Sep 2025 05:32 PM IST
सार
What is SpaceX Starship Project: स्टारशिप प्रोजेक्ट का मिशन केवल अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने तक सीमित नहीं है बल्कि इंटरप्लेनेटरी ट्रांसपोर्टेशन और मंगल जैसे ग्रहों पर इंसानों को बसाने में अपनी भागीदारी निभाना है।
विज्ञापन
SpaceX Starship Project
- फोटो : SpaceX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SpaceX Starship Project
- फोटो : SpaceX
क्या है स्टारशिप प्रोजेक्ट
- स्टारशिप रॉकेट की लंबाई करीब 403 फीट है।
- इसका डायामीटर 9 मीटर के करीब है। इसकी पेलोड कैपिसिटी 100 से लेकर 150 मीट्रिक टन के करीब है।
- यह रॉकेट चालक दल और उनके कार्गों को पृथ्वी की कक्षा, चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाने में सक्षम है।
- स्टारशिप रॉकेट की खासबात यह भी है कि यह पृथ्वी पर पॉइंट टू पॉइंट सफर कर सकता है।
Viral Video: कूड़ेदान की गाड़ी पर डोगेश के साथ प्रैंक कर रहा था लड़का, फिर डोगेश ने किया कुछ ऐसा...
SpaceX Starship Project
- फोटो : SpaceX
- यह रॉकेट पूरी तरह से रियूजेबल है। इसमें 33 रैप्टर इंजन लगे हुए है।
- ये इंजन सब-कूल्ड लिक्विड मीथेन और लिक्विड ऑक्सीजन का इस्तेमाल करते है।
- नासा चंद्रमा पर आर्टेमिश मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है।
- इस मिशन के अंतर्गत चंद्रमा पर कॉलोनी तैयार करने के लिए बड़ी मात्रा में कार्गो की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
SpaceX Starship Project
- फोटो : amarujala.com
- ऐसे में स्टारशिप इन कार्गो को वहां पर ले जाने में अपनी भूमिका निभाएगा।
- स्टारशिप प्रोजेक्ट के जरिए लगभग 5 दशक बाद दोबारा इंसानों को चांद पर भेजा जाएगा।
- इसके अलावा स्टारशिप प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इंसानों को मंगल ग्रह पर ले जाकर वहां बस्ती बसाई जा सकेगी।
- मस्क की योजना है कि साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजकर वहां पर कॉलोनी बसाई जाए।
विज्ञापन
SpaceX Starship Project
- फोटो : पीटीआई
- अब तक हमने कई फिल्मों में दूसरे ग्रहों पर इंसानों को उतरते देखा है।
- ये सब कल्पनाएं स्टारशिप प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद हकीकत में बदल जाएंगी।
- शायद कुछ दशकों के बाद ऐसा भी हो, जहां स्कूल का बच्चा यह सोच सकेगा कि वह छुट्टियों में मंगल देखने जाएगा।
- हालांकि, ये सब बदलाव धीरे धीरे होंगे और इन सब में स्टारशिप बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है।