{"_id":"5c45b3b4bdec22739c3fd583","slug":"white-cars-are-mostly-sold-out-in-india-the-reason-will-surprise-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में सबसे ज्यादा क्यों बिकती हैं सफेद रंग की कारें, खरीदने से पहले जान लें ये वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत में सबसे ज्यादा क्यों बिकती हैं सफेद रंग की कारें, खरीदने से पहले जान लें ये वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमतौर पर जब लोग कोई भी चार पहिया वाहन खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले दिमाग में आता है कि कौन से कलर की गाड़ी लें जो दिखने में स्टाइलिश भी लगे और आरामदायक भी हो, क्योंकि रंगों को लेकर ही सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन लोगों को होती है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि साल 2018 में 43 फीसदी भारतीयों ने सफेद रंग की कार खरीदी। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर सफेद रंग की गाड़ी ही सबसे ज्यादा लोगों को क्यों पसंद आई?
2 of 5
cars
रिपोर्ट के मुताबिक, सफेद के अलावा जिस रंग की कार सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आई, वो ग्रे कलर है। चूंकि ये रंग हल्का होता है और दिखने में भी जबरदस्त लगता है, इसलिए लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा सिल्वर रंग की कार भी भारतीयों को खूब पसंद आई। करीब 15-15 फीसदी खरीदारों ने इन रंगों की कारों को खरीदा।
Trending Videos
3 of 5
Cars
रिपोर्ट में बताया गया है कि अन्य लोकप्रिय कारों में लाल रंग की कार को 9 फीसदी, नीले रंग की कार को 7 फीसदी, जबकि काले रंग की कार को सिर्फ तीन फीसदी लोगों ने खरीदा। यह रिपोर्ट पेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बीएएसएफ द्वारा तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें कि बीएएसएफ (BASF) दुनिया की सबसे बड़ी केमिकल कंपनी है। कंपनी की प्रमुख (एशिया प्रशांत) चिहारु मतसुहारा ने बताया कि भारत में सफेद रंग की छोटी गाड़ियां सबसे ज्यादा खरीदी जाती हैं। उन्होंने इसका एक वैज्ञानिक कारण भी बताया।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
चिहारु मतसुहारा ने बताया कि भारत में सफेद रंग की गाड़ियां सबसे ज्यादा इसलिए बिकती हैं, क्योंकि यहां की जलवायु काफी गर्म है और सफेद गाड़िया आसानी से गर्म नहीं होती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।