सब्सक्राइब करें

ट्रेन की बोगियों में लगी ये खिड़कियां क्यों होती हैं सबसे अलग? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 02 Jul 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
why indian railway last window different from other
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। फिलहाल कोरोना वायरस महामारी के वजह से भारतीय रेलवे प्रभावित है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही फिर से सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। हमारे देश में चलने वाली ट्रेनों के माध्यम से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। सफर कर रहे लोगों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे करीब 13 हजार से भी अधिक ट्रेनों का रोज संचालन करता है। ऐसा कोई नहीं होगा, जो ट्रेन में सफर नहीं किया होगा। लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि बोगियों में दरवाजे के पास वाली खिड़की सबसे अलग क्यों होती है?

Trending Videos
why indian railway last window different from other
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

ट्रेन में मुख्य रूप से दो तरह की बोगियां होती हैं, पहला एसी बोगी और दूसरा नॉन एसी बोगी। ट्रेन की नॉन एसी बोगियों कि खिड़कियां में सरिया लगा होता है। लेकिन दरवाजे के पास वाली खिड़की में सामान्य से अधिक सरिया लगा होता है। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों ने इस चीज को जरूर नोटिस किया होगा। क्या कभी आपने सोचा है कि ये खिड़की अन्य खिड़कियों से अलग क्यों होती हैं? इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
why indian railway last window different from other
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, दरवाजे के पास वाली खिड़की में चोरी होने का डर सबसे ज्यादा होता है। चोर अक्सर इन खिड़कियों मे हाथ डालकर सामान चुरा लेते थे। क्योंकि इन खिड़कियों तक दरवाजे के पायदान से भी पहुंचा जा सकता है।

why indian railway last window different from other
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

यात्री जब रात के समय सो रहे होते हैं, तब चोर इन खिड़कियों के जरिए आसानी से सामान चुरा लेते थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए ही इन खिड़कियों में सामान्य से अधिक सरिया लगा दिया गया। अधिक सरिया होने की वजह से गैप इतना कम हो गया कि खिड़की में हाथ घुस नहीं सकता है।

विज्ञापन
why indian railway last window different from other
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दरवाजों की खिड़कियों में भी अधिक सरिया वाली खिड़की लगाए जाने लगे हैं, ताकि रात में आउटर में गाड़ी रुकने के दौरान चोर खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा न खोल पाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed