फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: हजार के लिए क्यों लिखा जाता है 'K'? यहां जानें क्या होता है 'K' का मतलब

Tue, 22 Oct 2024 11:09 AM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 22 Oct 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
Why is 'K' written for thousand Know here what 'K' means in hindi
'हज़ार' की जगह क्यों लिखते हैं 'K'? - फोटो : Amar Ujala

Interesting Facts: कभी-कभी हमारे मन में कुछ ऐसे सवाल होते हैं जिनके जवाब हम जानना तो चाहते हैं पर उसका सही उत्तर नहीं मिल पाता है। हमारे जीवन में ऐसे कई शब्द होते हैं जिसका लोग खूब इस्तेमाल करते हैं मगर उसका अर्थ नहीं जानते हैं। अपने आसपास के माहौल से प्रभावित होकर हम भी उस शब्द को लिखना बोलना शुरू कर देते हैं। आपने अक्सर देखा होगा हजार को कई जगहों पर 'K' से दर्शाया जाता है। इसका सबसे आसान उदाहरण है यूट्यूब पर जो सब्सक्राइबर्स दिखते हैं वो 300K या 500K लिखे होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि हजार को K से क्यों दर्शाते हैं?

Why is 'K' written for thousand Know here what 'K' means in hindi
'हज़ार' की जगह क्यों लिखते हैं 'K'? - फोटो : Freepik
आजकल के समय में सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और यहां तक कि कई दस्तावेजों में 'हजार' को दर्शाने के लिए 'K' का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे, ₹10,000 को ₹10K लिखा जाता है। ये तो सभी को पता है कि मिलियन को 'M' से दर्शाया जाता है, बिलियन को 'B' से दर्शाया जाता है, ऐसे बहुत से लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि हजार यानी थाउजेंड को T के बजाय K से क्यों दर्शाया जाता है?
Why is 'K' written for thousand Know here what 'K' means in hindi
'हज़ार' की जगह क्यों लिखते हैं 'K'? - फोटो : Freepik
दरअसल, ग्रीक शब्द ‘Chilioi’ का अर्थ हजार होता है और माना जाता है कि K शब्द वहीं से आया है और उसके बाद हजार की जगह K का प्रयोग पूरे विश्व में होने लगा। हजार की जगह K का जिक्र बाइबल में भी देखने को मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why is 'K' written for thousand Know here what 'K' means in hindi
'हज़ार' की जगह क्यों लिखते हैं 'K'? - फोटो : Freepik
'K' का मतलब 'किलो'
असल में 'K' अक्षर 'किलो' का शॉर्ट फॉर्म है। साइंस में, 'किलो' का मतलब 1000 होता है। इसका सबसे सरल उदाहरण है- 1000 ग्राम को 1 किलोग्राम कहते हैं। उसी तरह 1000 मीटर को एक किलोमीटर कहते हैं। यही वजह है कि 1000 को K से दर्शाया जाता है।
विज्ञापन
Why is 'K' written for thousand Know here what 'K' means in hindi
'हज़ार' की जगह क्यों लिखते हैं 'K'? - फोटो : Freepik
ध्यान देने वाली बात यह है कि K को हजार दर्शाना एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है। इसका सबसे सामान्य उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी वीडियो को 25 हजार बार देखा गया है तो वहां 25K लिखा होता है। जैसे ही वीडियो को 10 लाख से अधिक बार देखा जाता है वो मिलियन यानी 1M में दिखने लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed