Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Why snakes have forked tongues Discover the Mystery Behind It saanp ki jeebh kyu do hisse me hoti hai
{"_id":"683ebb4ba80712a40a0d7ed5","slug":"why-snakes-have-forked-tongues-discover-the-mystery-behind-it-saanp-ki-jeebh-kyu-do-hisse-me-hoti-hai-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: दो भागों में क्यों कटी होती है सांप की जीभ? जानिए आखिर क्या है रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: दो भागों में क्यों कटी होती है सांप की जीभ? जानिए आखिर क्या है रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:37 PM IST
सार
Zara Hatke: दुनिया में कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीले और खतरनाक होते हैं। आपने कई सांप देखे होंगे और जरूर ध्यान दिया होगा कि सांप की जीभ आगे से दो हिस्सों में बंटी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है?
विज्ञापन
1 of 6
दो भागों में क्यों कटी होती है सांप की जीभ? जानिए आखिर क्या है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Zara Hatke: दुनिया में कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीले और खतरनाक होते हैं। इसकी वजह से सांप को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आपने भी कई सांप देखे होंगे और जरूर ध्यान दिया होगा कि सांप की जीभ आगे से दो हिस्सों में बंटी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है? सांपों की जीभ दो भागों में कटी होने के पीछे एक गहरा रहस्य छिपा हुआ है। इसका उल्लेख महाभारत में मिलता है। महर्षि वेदव्यास द्वारा लिखी गई महाभारत में सांपों की जीभ से जुड़ी एक बहुत ही रोचक कथा है।
महाभारत के मुताबिक, महर्षि कश्यप की 13 पत्नियां थीं। इनमें से कद्रू भी एक थीं। सभी नाग कद्रू की ही संतान हैं। वहीं, महर्षि कश्यप की एक अन्य पत्नी का नाम विनता था, जिनके पुत्र पक्षीराज गरुड़ हैं। एक बार महर्षि कश्यप की दोनों पत्नियों कद्रू और विनता ने एक सफेद घोड़ा देखा। उसे देखकर कद्रू ने कहा कि इस घोड़े की पूंछ काली है और विनता ने कहा कि नहीं सफेद है। इस बात पर दोनों में शर्त लग गई।
2 of 6
दो भागों में क्यों कटी होती है सांप की जीभ? जानिए आखिर क्या है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
तब कद्रू ने अपने नाग पुत्रों से कहा कि वो अपना आकार छोटा करके घोड़े की पूंछ से लिपट जाएं, ताकि घोड़े की पूंछ काली नजर आए और वह शर्त जीत जाएं। उस समय कुछ नाग पुत्रों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
3 of 6
दो भागों में क्यों कटी होती है सांप की जीभ? जानिए आखिर क्या है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
तब कद्रू ने अपने पुत्रों को ही शाप दे दिया कि तुम राजा जनमेजय के यज्ञ में भस्म हो जाओगे। शाप की बात सुनकर सभी नाग पुत्र अपनी माता के कहने के मुताबिक उस सफेद घोड़े की पूंछ से लिपट गए, जिससे उस घोड़े की पूंछ काली दिखाई देने लगी।
दो भागों में क्यों कटी होती है सांप की जीभ? जानिए आखिर क्या है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
शर्त हारने की वजह से विनता कद्रू की दासी बन गईं। जब विनता के पुत्र गरुड़ को ये बात पता चली कि उनकी मां दासी बन गई हैं तो उन्होंने कद्रू और उनके नाग पुत्रों से पूछा कि तुम्हें मैं ऐसी कौन सी वस्तु लाकर दूं, जिससे कि मेरी माता तुम्हारे दासत्व से मुक्त हो जाएं। तब नाग पुत्रों ने कहा कि तुम हमें स्वर्ग से अमृत लाकर दोगे तो तुम्हारी माता हमारी माता के दासत्व से मुक्त हो जाएंगी।
दो भागों में क्यों कटी होती है सांप की जीभ? जानिए आखिर क्या है रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
नागपुत्रों के कहने पर गरुड़ स्वर्ग से अमृत कलश ले आए और उसे कुशा (एक प्रकार की धारदार घास) पर रख दिया। उन्होंने सभी नागों से कहा कि अमृत पीने से पहले सभी स्नान करके आएं। गरुड़ के कहने पर सभी नाग स्नान करने चले गए, लेकिन इसी बीच देवराज इंद्र वहां आ गए और अमृत कलश लेकर पुन: स्वर्ग चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।