सब्सक्राइब करें

Knowledge News: ट्रेन के आखिरी बोगी पर क्यों बना होता है X का निशान, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

फीचर डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Tue, 18 Jan 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Why X is printed on the last coach of train know the reason behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत में रेलवे परिवहन का एक बहुत बड़ा साधन है। एक दिन में करोड़ों लोग इससे अपनी मंजिल तक जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना भारतीय रेल में ऑस्ट्रेलिया की पूरी जनसंख्या के बराबर लोग सफर करते हैं। हर व्यक्ति का रेल यात्रा से जुड़ा कोई न कोई अनुभव होता है। वहीं रेलवे की ऐसी ढेर सारी रोचक बातें हैं जिन्हें जानकर काफी हैरानी होती है। आप जब भी रेल की यात्रा करते होंगे तो अक्सर आपने देखा होगा कि ट्रेन की आखिरी बोगी पर एक बड़ा सा X का निशान बना होता है। हालांकि, रेलवे में काफी सारी चीजें ऐसी होती हैं  जिनके बारे में हमें ज्यादा पता नहीं होता है। आज ऐसी एक जानकारी बताने जा रहे हैं जिसे आप ट्रेन में तो हर बार देखते होंगे, लेकिन उसका मतलब आपको शायद ही पता हो। अगर आप रेल में कभी-कभी या हमेशा यात्रा करते हैं तो ये बात आपको जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं कि ट्रेन की अंतिम बोगी में ये निशान क्यों बना होता है-

Trending Videos
Why X is printed on the last coach of train know the reason behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हर ट्रेन की अंतिम बोगी में जो X का निशान होता है, वो इस बात का संकेत है कि वो ट्रेन की अंतिम बोगी है। इसके साथ ही ये निशान ये भी बताता है कि ट्रेन सही सलामत है जिससे रेल कर्मचारी इस बात से निश्चिन्त हो जाते हैं कि ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई है और ट्रेन की कोई भी बोगी पीछे नहीं छूटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why X is printed on the last coach of train know the reason behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अगर, किसी ट्रेन की अंतिम बोगी में X का निशान नहीं दिखाई देता है तो ये इस बात का संकेत है कि ट्रेन में कोई दुर्घटना हुई है या उसकी कुछ बोगियां पीछे छूट गई हैं। इसके बाद तुरंत रेल कर्मचारी एक्शन लेते हैं और करवाई शुरू करते हैं। तब पीछे छूटी बोगियों या हादसों के शिकार हुए लोगों की तलाश की जाती है। 

Why X is printed on the last coach of train know the reason behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रेल की अंतिम बोगी पर क्यों लगी होती है लाइट


रेल कर्मचारी दिन में तो X का निशान देखकर ट्रेन की पूरी बोगी होने का पता लगा लेते है, लेकिन रात में इसका पता एक विशेष तरह की लाइट से होता है। जब ट्रेन रात में चलती है तो इसी X के निशान के नीचे एक लाल रंग की लाइट लगी होती है, जो ब्लिंक करती है।

विज्ञापन
Why X is printed on the last coach of train know the reason behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब कम रोशनी या कोहरा होता है तो ये लाइट बताती है कि ट्रेन में पूरी बोगियां लगी हुई हैं। X और लाइट के अलावा बोगी के पीछे एक पीले बोर्ड पर LV लिखा होता है। जिसका अर्थ लास्ट व्हीकल होता है, यानी आखिरी डिब्बा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed