Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
World Most Dangerous Prison Gitarama Central Jail Here Prisoners Kill Each Other And Eat Dead Bodies
{"_id":"5f2798458ebc3e63d3526398","slug":"world-most-dangerous-prison-gitarama-central-jail-here-prisoners-kill-each-other-and-eat-dead-bodies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की वो सबसे खतरनाक जेल, जहां एक-दूसरे की जान ले लेते हैं कैदी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की वो सबसे खतरनाक जेल, जहां एक-दूसरे की जान ले लेते हैं कैदी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 03 Aug 2020 03:29 PM IST
समाज में शांति व्यवस्था को बनाए रखने और दोषियों को कानूनन सजा दिलाने के लिए जेल में कैद किया जाता है। दुनियाभर में मौजूद जेलों को लेकर आपने कई तरह की बातें सुनी होगी। कई जेलों में कैदियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है, तो वहीं कई जेलों में थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर किया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जेल के बारे में बताएंगे, जो दुनिया के सबसे खतरनाक जेलों में शुमार है। इस जेल में कैदियों का जीवन हर समय खतरे में रहता है।
Trending Videos
2 of 5
Gitarama central jail
- फोटो : social media
दरअसल, इस जेल का नाम गीतारामा सेंट्रल जेल है जो अफ्रीकी देश रवांडा में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इस जेल में सुरक्षाकर्मी कैदियों को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन कैदी आपस में ही एक-दूसरे को जान से मार देते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस जेल के कैदी लाशों को खा भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Gitarama central jail
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गीतारामा सेंट्रल जेल की क्षमता 600 कैदियों की हैं। लेकिन यहां पर 7,000 से भी अधिक कैदियों को रखा जाता है। जेल में जगह कम होने के वजह से कैदियों को खड़े-खड़े ही दिन गुजारना पड़ता है।
4 of 5
Gitarama central jail
- फोटो : social media
गीतारामा सेंट्रल जेल में कैदी दिन-रात खड़े होने के वजह से जल्द ही किसी न किसी बीमारी के चपेट में आ जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो इस जेल में हर दिन 8 लोगों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
Gitarama central jail
- फोटो : social media
हालांकि, कई मानवाधिकार संगठन जेल की प्राशसनिक व्यवस्था को लेकर विरोध करते रहे हैं। लेकिन इन विरोध के बावजूद भी गीताराम सेंट्रल जेल के कैदियों के जीवन स्तर में कोई खास सुधार नहीं आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।