सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जानिए दुनिया के इन आलीशान जेलों के बारें में, जहां कैदियों को मिलती है 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Oct 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
world most luxurious prison where prisoners get facilities like five star hotel
आलीशान जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

फाइव स्टार होटल के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन अगर कोई आपसे फाइव स्टार जेल के बारे में बात करे तो क्या ये बात आपको सामान्य लगेगी? शायद नहीं, क्योंकि जेल का नाम लेते ही ऐशो आराम की जिंदगी नहीं बल्कि काली सलाखें, अंधेरा, खराब खाना और अपने अपराध की सजा काटते कैदी की तस्वीरें दिमाग में आने लगती हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसी जेलें हैं जहां के कैदियों को 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इन जेलों में कैदियों का जीवन काफी ज्यादा बेहतर होता है। इन जेलों में बंद कैदियों को वो सभी सुविधाएं दी जाती हैं जो एक आम इंसान को किसी फाइव स्टार होटल में मिलती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस जेल में कैदियों को किस तरह की सुविधाएं मिलती होंगी। तो चलिए आज जानते हैं दुनिया की सबसे आरामदायक और सुख-सुविधाओं से लैस जेलों के बारे में...

Trending Videos
world most luxurious prison where prisoners get facilities like five star hotel
आलीशान जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

जस्टिस सेंटर लियोबेन

यह जेल ऑस्ट्रिया के पहाड़ी इलाके लियोबेन में स्थित है। इस जेल में वो सब कुछ है जो एक लक्जरी 5 स्टार होटल में होता है। यहां पर जिम, स्पा, कई किस्म के इनडोर गेम खेलने की सुविधाएं भी हैं। इसके अलावा जस्टिस सेंटर लियोबेन जेल में कैदियों को पर्सनल बाथरूम, लिविंग रूम व किचन की सुविधा भी मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most luxurious prison where prisoners get facilities like five star hotel
आलीशान जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

जेवीए फुइसबटेल प्रिजन 

यह जेल जर्मनी में है। इस जेल में भी कैदियों को बेड, काउच, पर्सनल बाथरूम और टायलेट जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिली हुई हैं। साथ ही इस जेल में कैदियों को लॉन्ड्री की मशीन और कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुविधा भी मिलती है।

world most luxurious prison where prisoners get facilities like five star hotel
आलीशान जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

एचएमपी एटिवेल 

स्कॉटलैंड की इस जेल में कैदियों को एक अच्छा इंसान बनाने की पूरी कोशिश की जाती है। सबसे बड़ी बात ये है कि यहां रहने वाले कैदियों को करीब 40 सप्ताह तक उत्पादक कौशलता की ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि बाहर जाकर वो काम कर सकें और समान्य जीवन जी सकें।

विज्ञापन
world most luxurious prison where prisoners get facilities like five star hotel
आलीशान जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

ओटैगो करेक्शन्स फैसिलिटी 

न्यूजीलैंड के इस जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, लेकिन यहां रहने वाले कैदियों को सभी सुख-सुविधाओं से लैस कमरे मिलते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed