सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो 5 अजीबोगरीब जीव, जिन्हें देखकर आप हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 10 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
world most weird creatures can surprise you
अजीबोगरीब जीव - फोटो : सोशल मीडिया

हमारी धरती पर न जाने ऐसे कई जीव-जंतु मौजूद हैं, जो दिखने में सबसे अलग नजर आते हैं। इन जीव-जंतुओं को अगर आप एक बार देख लेंगे, तो आप इतना सोचने के लिए जरूर मजबूर हो जाएंगे कि ये इसी धरती के हैं या किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे जंतुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

Trending Videos
world most weird creatures can surprise you
सैगा एंटीलोप - फोटो : Social media

इसे 'सैगा एंटीलोप' कहा जाता है। यह दिखने में किसी हिरण की तरह ही होते हैं, लेकिन इनकी लंबी बेढंगी नाक इन्हें सबसे अलग और खास बनाती है। 'सैगा एंटीलोप' रूस और कजाकिस्तान जैसे देश में पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most weird creatures can surprise you
लैम्प्रे मछली - फोटो : Social media

यह आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली मछली की तरह होती है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। इस अजीबोगरीब 'मछली' को लैम्प्रे के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि अपने नुकीले दांतों और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह अपने शिकार को खाती नहीं है बल्कि उसके शरीर पर अपने दांत गड़ा कर कई दिनों उसके शरीर से खून और बाकी सारे जरूरी तत्व निकाल कर पीती रहती है।

world most weird creatures can surprise you
पिंक फेयरी आर्माडिलो - फोटो : Social media

ये जीव दिखने में तो किसी चूहे की तरह लगता है, लेकिन इसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर ऐसा लगता है जैसे अलग से कोई परत रख दी गई हो। इसे 'पिंक फेयरी आर्माडिलो' कहते हैं। खुदाई में माहिर ये जीव इतनी तेजी से जमीन में खुदाई करते हुए जाते हैं मानो पानी में तैर रहे हों।

विज्ञापन
world most weird creatures can surprise you
स्टार नोज मोल - फोटो : Social media

इसे 'स्टार नोज मोल' कहा जाता है। इसके मुंह पर बनी अजीब तरह की नाक किसी सितारे के जैसे दिखती है, इसीलिए इसका नाम ऐसा पड़ा। इनकी अजीबोगरीब नाक बहुत ही कम ऑक्सीजन वाली जगह पर भी इन्हें जिंदा रखती है। ये अपने नाक से छूकर ही पता लगा लेते हैं कि सामने पड़ी चीज खाने लायक है या नहीं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed