{"_id":"5a422f724f1c1b0d788b50bb","slug":"the-coldest-place-on-earth-and-temperature-goes-below-56-c","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे ठंडी जगह, -56°C से भी नीचे जाता है तापमान ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
दुनिया की सबसे ठंडी जगह, -56°C से भी नीचे जाता है तापमान
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
Yakutsk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलिए, आज आपको दुनिया की सबसे ठंडी जगह का किस्सा सुनाते हैं। इस जगह का नाम है, 'याकूत्स्क'। ये जगह रूस के सुदूर इलाके में हैं। सर्दियों के दिनों में आपके देश का तापमान जहां 2 या 3 डिग्री के आसपास होता है वहीं इस जगह का तापमान -50 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है।
Yakutsk
रूस में आर्कटिक रेखा से केवल 450 किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह शहर लेना नदी के किनारे बसा हुआ है। यही वजह है कि इसे 'पोर्ट सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। याकूत्स्क की आबादी तकरीबन 250,000 है।
Trending Videos
Yakutsk
इस शहर की स्थापना वैसे तो 1632 में हो चुकी थी, लेकिन 1880 और 1890 के दशक में यहां मिले सोने और खनिज पदार्थों के भंडार ने इसे लोकप्रिय कर दिया। इसके बाद से ही यहां बसाहट तेजी से बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yakutsk
बताते हैं कि साखा गणतंत्र का यह इलाका तुर्क-मूल के याकूत लोगों की मातृभूमि है। वे यहां 13वीं व 14वीं शताब्दी में बयकाल झील के किनारे से यहां आ बसे थे। सन् 1632 में रूसी राज्य के विस्तार के बाद बसावट यहां तक फैल गई और इसके बाद प्योत्र बेकेतोव ने यहां एक किले का निर्माण कराया।
विज्ञापन
Yakutsk
इसके बाद 1880-1890 काल में इस क्षेत्र से सोना और अन्य खनिज निकले। फिर तो इस बस्ती का तेजी से विस्तार होने लगा। सोवियत संघ के जमाने में सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन को जब यहां खनिज व सोना निकलने की बात पता चली तो उन्होंने यहां खानें खुदवा दी।