सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो अजीबोगरीब गांव, जहां पर सारे लोग रहते हैं जमीन के अंदर

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Worlds Strangest Town In Australia Coober Pedy Where People Lives Underground
कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जहां पूरा का पूरा मार्केट ही अंडरग्राउंड है यानी जमीन के अंदर है। खैर ये तो मार्केट है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां की पूरी आबादी जमीन के अंदर ही रहती है। 

Trending Videos
Worlds Strangest Town In Australia Coober Pedy Where People Lives Underground
कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media

इस अनोखे गांव का नाम है 'कूबर पेडी', जो दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ही यही है कि यहां के लगभग सभी लोग अंडरग्राउंड घरों में रहते हैं। बाहर से देखने पर ये घर भले ही साधारण लगें, लेकिन अंदर का नजारा किसी होटल से कम नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds Strangest Town In Australia Coober Pedy Where People Lives Underground
कूबर पेडी ओपल माइन्स - फोटो : Social media

दरअसल, इस इलाके में ओपल की कई खदानें हैं। लोग यहां इन्ही ओपल की खाली पड़ी खदानों में रहते हैं। आपको बता दें कि ओपल एक दूधिया रंग का कीमती पत्थर होता है। कूबर पेडी को दुनिया की ओपल राजधानी भी कहते हैं, क्योंकि यहां पर दुनिया की सबसे ज्यादा ओपल की खदानें हैं। 

Worlds Strangest Town In Australia Coober Pedy Where People Lives Underground
कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कूबर पेडी में माइनिंग का काम साल 1915 में शुरू हुआ था। दरअसल, यह एक रेगिस्तानी इलाका है, इसलिए यहां पर गर्मियों में तापमान बहुत ज्यादा और सर्दियों में बहुत कम हो जाता है। इस कारण यहां रहने वाले लोगों को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता था। इसका यह हल निकला कि लोग माइनिंग के बाद खाली बची खदानों में रहने के लिए चले गए। 

विज्ञापन
Worlds Strangest Town In Australia Coober Pedy Where People Lives Underground
कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media

कूबर पेडी के इन अंडरग्राउंड घरों में न तो गर्मियों में एसी की जरूरत पड़ती है और न ही सर्दियों में हीटर की। आज के समय में यहां पर 1500 से ज्यादा ऐसे घर हैं, जो जमीन के अंदर हैं और लोग यही पर रहते हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed