सब्सक्राइब करें

Report: बहुत बड़े विनाश की तरफ जा रही है धरती, खत्म हो जाएंगे हाथी समेत ये खूबसूरत जीव

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
wwf claims in his report elephant sharks world is heading for largest mass extinction event since dinosaurs
बहुत बड़े विनाश की तरफ जा रही है धरती - फोटो : Pixabay

वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) ने दुनिया को बड़ी चेतावनी दी है। WWF का कहना है कि आने वाले एक दशक में धरती सबसे बड़े विनाश की तरफ बढ़ रही है। दुनिया में पर्यावरण और पशुओं के लिए काम करने वाले चर्चित संगठन ने कहा कि डायनासोर के खात्मे के बाद यह सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह से करोड़ों वृक्ष और जीव विलुप्त हो जाएंगे। संगठन का कहना है कि इसकी वजह से विलुप्त होने वाले जीवों में हाथी, ध्रुवीय भालू, शार्क, मेंढक और मछलियों जैसे जीव शामिल हैं। ऐसे 10 लाख जीव हैं जिन पर खतरा मंडरा रहा है। 



WWF ने साल 2021 के लिए विनर्स एंड लूजर्स की एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा गया है कि आने एक दशक में लगभग 10 लाख जीव विलुप्त हो जाएंगे। इससे पहले डायनासोर काल में महाविनाश हुआ था और अब एक दशक में विनाश होने जा रहा है। इस समय 142,500 प्रजातियां संरक्षण के जरूरी रेड लिस्ट में शामिल हैं। इनमें शामिल 40 हजार प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा है। 

Trending Videos
wwf claims in his report elephant sharks world is heading for largest mass extinction event since dinosaurs
बहुत बड़े विनाश की ओर बढ़ रही है धरती - फोटो : Pixabay


बहुत तेजी से विलुप्त हो रहे हैं दुनिया में जीव

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया में जीव बहुत तेजी से विलुप्त हो सकते हैं। संगठन की तरफ से एक वैश्विक संरक्षण समझौते की अपील की गई है। अफ्रीका के जंगलों में पाए जाने वाले हाथी पर सबसे अधिक विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। बीते 31 साल में 86 प्रतिशत हाथियों की संख्या कम हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wwf claims in his report elephant sharks world is heading for largest mass extinction event since dinosaurs
बहुत बड़े विनाश की ओर बढ़ रही है धरती - फोटो : Pixabay

आर्कटिक समुद्र में बर्फ बहुत तेजी से पिघल रही है। इसकी वजह से ध्रुवीय भालु विलुप्त हो सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, साल 2035 तक पूरा आर्कटिक से बर्फ गायब हो जाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि जलवायु संकट और समुद्र में बहुत अधिक मछली पकड़ने की वजह से शार्क की संख्या में 30 प्रतिशत की कमी हो गई है। 

wwf claims in his report elephant sharks world is heading for largest mass extinction event since dinosaurs
बहुत बड़े विनाश की ओर बढ़ रही है धरती - फोटो : Pixabay


इन जीवों पर भी मंडरा रहा संकट

रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि जर्मनी में मिलने वाले मेढक और टोड्स भी इस महाविनाश में खत्म हो जाएंगे। निर्माण की वजह से आधे उभयचर प्राणियों पर भी विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का कहना है कि अभी भी उम्मीद की किरण बाकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed