फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस: देश की सेवा के लिए मैदान में उतरे ये उद्योगपति, किसी ने दिए 100 करोड़ तो कोई...

Mon, 23 Mar 2020 03:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 23 Mar 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
anand mahindra anil agarwal Vijay Shekhar Sharma Manish Mundra donating to stop corona effect on economy
अनिल अग्रवाल, आनंद महिन्द्रा, विजय शेखर शर्मा, मनीष मुंद्रा - फोटो : Social Media

देश इस समय कोरोनावायरस महामारी का सामना कर रहा है। इस वायरस से अब तक 415 लोग प्रभावित हो चुके हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से कई जगहों को पूरी तरह से लॉक-डाउन कर दिया गया है। स्कूल, कॉलेज, मॉल से लेकर दुकाने और रेल तक बंद हो चुके हैं। ऐसे में इस बंदी का भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि, मुसीबत की इस घड़ी में अब देश के कई नामी और बड़े उद्योगपति सामने निकल कर आए हैं। इनमें अनिल अग्रवाल, आनंद महिन्द्रा, विजय शेखर शर्मा से लेकर मनीष मुंद्रा तक शामिल हैं। तो डालते हैं एक नजर इन लोगों के योगदान पर 

anand mahindra anil agarwal Vijay Shekhar Sharma Manish Mundra donating to stop corona effect on economy
Anil Agarwal - फोटो : Anil Agarwal Twitter

अनिल अग्रवाल


वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल देश की मदद के लिए सामने आए हैं। कोरोना महामारी की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है। अनिल अग्रवाल ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में #DeshKiZarooratonKeLiye के साथ लिखा है कि वह इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में 100 करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं। उन्होंने साथ ही लिखा है कि यह वह समय है जब देश को हमारी सबसे ज्यादा जरुरत है। उन्होंने लिखा कि उन्हें रोज काम करने वाले मजदूरों की चिंता है। ऐसे हम अपनी तरफ से मदद की पूरी कोशिश करेंगे।

anand mahindra anil agarwal Vijay Shekhar Sharma Manish Mundra donating to stop corona effect on economy
Anand Mahindra - फोटो : Anand Mahindra Twitter

आनंद महिन्द्रा 


महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा अपनी पूरी सैलरी दान करेंगे। ऐसा वो आने वाले कुछ और महीनों में कर सकते हैं। आनंद महिंद्रा ने वेंटिलेटर्स बनाने से लेकर सैलरी देने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात को लेकर चिंता जताई है कि कुछ जानकारों का कहना है कि भारत कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज में शायद पहुंच चुका है। अगर ऐसा होता है तो इससे लाखों लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। ऐसे में उन्हें चिंता है कि मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर चरमरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anand mahindra anil agarwal Vijay Shekhar Sharma Manish Mundra donating to stop corona effect on economy
Manish Mundra - फोटो : Manish Mundra Twitter

मनीष मुंद्रा

कोरोनावायरस की मार झेल रहे देश की मदद के लिए फिल्म मेकर मनीष मुंद्रा भी सामने आए हैं। मनीष ने ट्वीट कर 3 करोड़ रुपए दान देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि उनका मकसद 70 वेंटिलेटर बनाने का है। 

विज्ञापन
anand mahindra anil agarwal Vijay Shekhar Sharma Manish Mundra donating to stop corona effect on economy
Vijay Shekhar Sharma - फोटो : Vijay Shekhar Sharma Twitter

विजय शेखर शर्मा

विजय शेखर शर्मा ने अपने असोसिएट्स को कोरोना से जुड़े फंड में योगदान के लिए सहयोग मांगा है। शेखर इसके लिए खुद अपनी 100 फीसदी सैलरी दान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि Paytm इस फंड में पांच करोड़ रुपये दान करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed