{"_id":"5ce2555dbdec22078d32f911","slug":"booking-started-for-noorjahan-mango-price-rs-500","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 रुपये में मिल रही है 2.5 किलो की 'आमों की मलिका', आम टूटने से पहले ही शुरू हुई बुकिंग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
500 रुपये में मिल रही है 2.5 किलो की 'आमों की मलिका', आम टूटने से पहले ही शुरू हुई बुकिंग
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 20 May 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मी के मौसम में हर किसी को आम का बेसब्री से इंतजार होता है। पोषक तत्वों से भरपूर आम एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आम में विटामिन ए, कॉपर, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों की खान है। आम को 'फलों का राजा' भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा आम है जिसे 'आमों की मलिका' कहा जाता है और उसका दाम 500 रुपये है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2 of 5
हम बात कर रहे हैं मशहूर 'नूरजहां' की, जो अफगानिस्तानी मूल की मानी जाने वाली आम प्रजाति है। बता दें कि ये आम सिर्फ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में ही पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि 500 रुपये के इस आम की खासियत क्या है।
3 of 5
इस आम की सबसे खास बात ये है कि इसकी गुठली का वजन ही 150 से 200 ग्राम के बीच होता है। इतना ही नहीं, ये आम एक फुट तक लंबे होते हैं। बतादें कि इस आम की बुकिंग तभी हो जाती है जब ये ठीक से पके भी नहीं होते। इन्हीं खासियत की वजह से इसका दाम 500 रुपये तक पहुंच जाता है। अगली स्लाइड में जानते हैं कि इस आम का वजन कितना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस एक आम का वजन 2.5 किलोग्राम के आस-पास होता है। हालांकि पहले के जमाने में इसका वजन 3.5 से 3.75 किलोग्राम के बीच होता था। आम का वजन प्राकृतिक कारणों के चलते कम हुआ है। बारिश में देरी, अल्पवर्षा और अतिवर्षा इसका मुख्य कारण है।
विज्ञापन
5 of 5
'नूरजहां' की फसल पिछले साल इल्लियों के भीषण प्रकोप के चलते बर्बाद हो गई थी लेकिन आम की इस दुर्लभ किस्म के मुरीदों के लिए अच्छी खबर है कि मौजूदा मौसम में इसके पेड़ों पर फलों की बहार आ गई है। आम के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का सरताज है. दुनियाभर में आम की करीब 1400 किस्में पाई जाती हैं, इनमें से 1 हजार किस्में भारत में पैदा होती हैं.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।