फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने शुरू होगी भारत की तीसरी निजी ट्रेन, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Tue, 11 Feb 2020 01:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Feb 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways IRCTC 3rd private train of India will run from 20 february
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई एलान करती रहती है। अब उनको और बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे अपनी तीसरी प्राइवेट ट्रेन का परिचालन शुरू करेगी। इसकी शुरुआत इसी महीने यानी फरवरी से ही हो जाएगी। आइए जानते हैं इस ट्रेन में यात्रियों को क्या खास सुविधाएं मिलेंगी और यह किस रूट पर चलेगी।

Indian Railways IRCTC 3rd private train of India will run from 20 february
IRCTC

इस रूट पर चलेगी यह ट्रेन

इस ट्रेन का नाम काशी महाकाल एक्सप्रेस है, जो आईआरसीटीसी द्वारा इंदौर और वाराणसी के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन का परिचालन महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले यानी 20 फरवरी को शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। बता दें कि भारतीय रेलवे की अनुषंगी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) पहले ही दो जस ट्रेनों का परिचालन कर रही है। इसमें से एक ट्रेन दिल्ली-लखनऊ रूट पर चल रही है और दूसरी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर।

अगली स्लाइड में जानते हैं इसमें क्या सुविधाएं मिलेंगी।

Indian Railways IRCTC 3rd private train of India will run from 20 february
  • आईआरसीटीसी का दावा है कि इन ट्रेनों में यात्रियों को ज्यादा आरामदायक सीटें मिलेंगी।
  • इतना ही नहीं, यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए ट्रेन में एलईडी लाइट, सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।
  • इसके अतिरिक्त कई मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी होंगे।
  • IRCTC ने ट्वीट कर कहा था है कि नई ट्रेन स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फेसिलिटी के साथ आएगी।
  • खास बात यह है कि यह पहली निजी ट्रेन होगी, जो रातभर चलने के बाद गंतव्य तक पहुंचेगी। मौजूदा समय में आईआरसीटीसी की दोनों तेजस ट्रेनें दिन में ही चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways IRCTC 3rd private train of India will run from 20 february
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ani

100 रूटों पर चलेंगी 150 निजी ट्रेनें

इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा बनाई गई एक उच्च स्तरीय समिति ने भारतीय रेलवे के 100 रूट्स पर 150 निजी ट्रेनें चलाने के लिए अपनी हरी झंडी दी थी। रेलवे की उच्च स्तरीय समिति ने निजी ट्रेनों को चलाने की इसलिए मंजूरी दी थी, क्योंकि यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। अभी भी 15 फीसदी यात्रियों का टिकट वेटिंग में रह जाता है। रेलवे काफी समय से वेटिंग लिस्ट को खत्म करने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा निजी ट्रेनों यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वहीं आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में प्राइवेट ट्रेन चलाने की इच्छुक

बता दें कि देश-विदेश की कंपनियां भारत में निजी ट्रेन चलाने की इच्छुक हैं। इनमें टैल्गो, हुंडई और बंबार्डियर जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। ये कंपनियां खुद ट्रेनों का निर्माण भी करती हैं। वहीं भारतीय कंपनियों में टाटा, अडाणी जैसे बड़े समूहों के अलावा आरके एसोसिएट्स जैसी ट्रेनों में केटरिंग सेवाएं देने वाली कंपनी भी ट्रेन चलाना चाहती है। इसके लिए रेलवे प्रारंभिक स्तर की पात्रता (आरएफक्यू) निविदाएं आमंत्रित करने वाला है। आरएफक्यू निविदाएं जारी करने से पहले रेलवे ने पिछले दिनों देश-विदेश की इच्छुक कंपनियों का सम्मेलन भी बुलाया था। 

विज्ञापन
Indian Railways IRCTC 3rd private train of India will run from 20 february

निजी ट्रेनों के यह होंगे मापदंड

  • प्रत्येक ट्रेन में 16 कोच होंगे।

  • ट्रेनों के ठहराव तय कर सकेगी कंपनी

  • अधिकतम 15 मिनट की देरी, इसके बाद हर्जाना

  • 160 किमी होगी अधिकतम रफ्तार

  • पांच साल में चलाने होगी सभी ट्रेनें

  • रेलवे के 68000 नेटवर्क का कर सकेंगे इस्तेमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed