फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा 100GB डाटा

Tue, 11 Feb 2020 11:44 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 11 Feb 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
BSNL Launch rs 499 broadband plan offer 100 gb data with 20 mbps speed know full all details
BSNL - फोटो : amar ujala

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने भारत फाइबर के तहत नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 499 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 100 जीबी डाटा हर महीने मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने कई ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उतारे थे, जिनमें यूजर्स को उम्मीद से ज्यादा डाटा मिला था। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में...

BSNL Launch rs 499 broadband plan offer 100 gb data with 20 mbps speed know full all details
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

BSNL का 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड के साथ हर महीने 100 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अब तक साफ नहीं किया है कि यूजर्स को अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी या नहीं। वहीं, कंपनी का यह प्लान अंडमान और निकोबार को छोड़कर देश के हर सर्किल में 31 मार्च 2020 तक उपलब्ध है।

BSNL Launch rs 499 broadband plan offer 100 gb data with 20 mbps speed know full all details
BSNL - फोटो : amar ujala

BSNL का 555 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, यह प्लान महाराष्ट्र और गोवा के सर्किल में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL Launch rs 499 broadband plan offer 100 gb data with 20 mbps speed know full all details
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

BSNL का 749 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान देश के सभी सर्किल में उपलब्ध है। यूजर्स को इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा मिलेगा। अगर उपभोक्ता समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो डाटा स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस हो जाएगी।

विज्ञापन
BSNL Launch rs 499 broadband plan offer 100 gb data with 20 mbps speed know full all details
BSNL

BSNL का 2,999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान हर महीने 100 एमबीपीएस की स्पीड से 2 टीबी यानी 2000 जीबी डाटा मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को अमेजन प्राइम प्रीमियम एप की फ्री में सब्सक्रिप्शन देगी। फिलहाल, यह प्लान चेन्नई और तमिलनाडु के सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान को जल्द देश के अन्य सर्किल में पेश किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed