{"_id":"5cf615c1bdec22073e1188dd","slug":"know-the-facts-about-businessman-anil-ambani-on-his-60th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी के 60वें जन्मदिन के मौके पर जानें उनकी कुछ दिलचस्प बातें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अनिल अंबानी के 60वें जन्मदिन के मौके पर जानें उनकी कुछ दिलचस्प बातें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस ग्रुप के फाउंडर अनिल धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे और रिलायंस कम्यूनिकेशंस के मालिक अनिल अंबानी का चार जून को जन्मदिन है। आज अनिल अंबानी 60 साल के हो गए हैं। पिछले कुछ सालों से अनिल अंबानी की संपत्ति में कमी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं उद्योगपति अंबानी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 6
फोर्ब्स के अनुसार अनिल अंबानी 1.7 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। साल 2018 में फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सबसे अमीर भारतीयों की सूची में अनिल अंबानी 68वें पायदान पर थे। वहीं साल 2019 में फोर्ब्स द्वारा जारी की गई विश्व की सबसे अमीर लोगों की सूची में अनिल अंबानी को 1349वां स्थान मिला था।
3 of 6
अनिल अंबानी रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर और रिलायंस कम्युनिकेशंस सहित कई सूचीबद्ध स्टॉक कंपनियों की अगुवाई कर रहे हैं। लेकिन उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। कुछ माह पहले अनिल अंबानी की जेल जाने तक की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरकॉम ने टेलीकॉम उपकरण निर्माता स्वीडिश कंपनी एरिक्सन को 458.77 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान किया था। उच्चतम न्यायालय ने 19 फरवरी को अपने आदेश में कहा था कि अनिल अंबानी को चार सप्ताह के भीतर एरिक्सन को पूरी रकम चुकानी होगी, वरना उन्हें तीन महीने के लिए जेल भेज दिया जाएगा। बकाया भुगतान मामले में उन्हें अदालत की अवमानना का भी दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
अनिल अंबानी की संकट की इस घड़ी में उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी और भाभी नीता अंबानी ने उनकी मदद की थी। तब अनिल अंबानी ने कहा था कि, 'संकट की इस घड़ी में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने बड़े भाई मुकेश और भाभी नीता को धन्यवाद कहता हूं। ऐसे मौके पर मदद करके उन्होंने यह दिखाया कि अपने पारिवारिक मूल्यों के प्रति सच्चाई के साथ खड़े रहना कितना जरूरी है। मैं और मेरा परिवार खुश हैं कि हम पुरानी बातों से आगे निकल आए हैं और बड़े भाई के इस कदम के आभारी हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।