फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Donald Trump: ट्रंप से समझौते के लिए 'मेटा' तैयार? मुकदमे के निपटारे के लिए 25 मिलियन डॉलर का करेगा भुगतान

Thu, 30 Jan 2025 08:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Jan 2025 08:51 AM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने जुकरबर्ग और एक्स के मालिक एलन मस्क सहित टेक दिग्गजों को अपनी ओर किया। दोनों ही पिछले हफ्ते वाशिंगटन में ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Meta To Pay Trump 25 Million Dollar To Settle 2021 Account Ban Lawsuit Report Know all about it
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : एएनआई

अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इसके साथ उनकी खुद की मुश्किलें भी एक-एक कर के खत्म होती जा रही हैं। नए मामले में दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया से जुड़ी दिग्गज कंपनी मेटा ने ट्रंप के साथ एक समझौते को आखिरी रूप दे दिया है। 

Meta To Pay Trump 25 Million Dollar To Settle 2021 Account Ban Lawsuit Report Know all about it
Donald Trump - फोटो : PTI

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ट्रंप की ओर से कंपनी के खिलाफ दायर किए गए मुकदमे के निपटारे के लिए एक समझौते पर आपसी सहमति बन गई है। मामले से जुड़े तीन लोगों ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कंपनी के खिलाफ दायर किए गए मुकदमे के निपटारे के लिए 25 मिलियन अमरीकी डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई है। मुकदमा 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल दंगे के बाद उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित किए जाने से जुड़ा है।

Meta To Pay Trump 25 Million Dollar To Settle 2021 Account Ban Lawsuit Report Know all about it
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

समझौते में क्या खास?
मामले से लोगों ने बुधवार को नाम न छापने की शर्त पर समझौते पर चर्चा की। उन्होंने बतया कि समझौते की शर्तों में 22 मिलियन अमरीकी डॉलर गैर-लाभकारी संस्था को दिया जाना शामिल है। शेष राशि कानूनी फीस और अन्य वादियों को दी जाएगी। हालांकि, समझौते में मेटा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ट्रंप के खातों के निलंबन को गलत स्वीकार नहीं करेगा। इसे मेटा और मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ ट्रंप की जीत के रूप में देखा जा रहा है। समझौते के बारे में सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meta To Pay Trump 25 Million Dollar To Settle 2021 Account Ban Lawsuit Report Know all about it
एलन मस्क, सुंदर पिचई, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग व अन्य। - फोटो : PTI

जुकरबर्ग और मस्क सहित टेक दिग्गजों को अपनी ओर किया
इससे पहले ट्रंप ने 6 जनवरी की घटना के बाद निलंबन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की व्यापक रूप से आलोचना की थी। हालांकि, राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने जुकरबर्ग और एक्स के मालिक एलन मस्क सहित टेक दिग्गजों को अपनी ओर किया। दोनों ही पिछले हफ्ते वाशिंगटन में ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Meta To Pay Trump 25 Million Dollar To Settle 2021 Account Ban Lawsuit Report Know all about it
मेटा पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : ANI

नफरत फैलाने वाले भाषणों पर रोक लगाने वाले नियमों में ढील दी थी
इससे पहले सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने नफरत फैलाने वाले भाषणों पर रोक लगाने वाले नियमों में ढील देने का फैसला किया था। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने नियमों में ढील देने की वजह हालिया अमेरिकी चुनाव को बताया था, जिसमें ट्रंप ने जीत हासिल की थी। मेटा के इस कदम को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के नक्शे-कदम पर चलना माना जा रहा है। नियमों के ढील के बाद अब मेटा यूजर्स भी लिंग पहचान, यौन अभिविन्यास (सेक्सुअल ओरिएंटेशन) और आव्रजन जैसे मुद्दों पर खुलकर टिप्पणियां कर सकेंगे। हालांकि, मेटा के इस कदम को लेकर मानवाधिकार समूहों ने चिंता जताई है और कहा है कि इस कद से सोशल मीडिया पर नफरती भाषणों की बाढ़ आ जाएगी और इसका सीधा असर समाज पर पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed