फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे कारोबारियों के लिए मोदी कर सकते हैं ये बड़े एलान, मिल सकता है 10 लाख तक का बीमा

Wed, 29 May 2019 10:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 May 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi can take these steps for small businessmen

जुलाई के दूसरे सप्ताह में मोदी सरकार अपना पूर्णकालिक बजट पेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को पेश करते वक्त आम जनता के लिए कई सारे क्षेत्रों में बदलाव कर सकती है। किसानों से लेकर कारोबारियों तक, सबको इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। मोदी सरकार छोटे कारोबारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। आइए जानते हैं छोटे कारोबारियों के लिए सरकार क्या कदम उठा सकती है। 

सरकार दे सकती है मुफ्त में दुर्घटना बीमा

Narendra Modi can take these steps for small businessmen

मोदी सरकार छोटे कारोबारियों को मुफ्त में दुर्घटना बीमा दे सकती है। इससे उन्हें काफी लाभ होगा क्योंकि ये कवर 10 लाख रुपये तक हो सकता है। हालांकि बीमा की रकम कारोबारियों के टर्नओवर के हिसाब से तय होगी। बता दें कि इस सुविधा का लाभ सिर्फ वही कारोबारी उठा सकेंगे, जिन्होंने जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन करा रखा है। 

सस्ते ब्याज दर पर मिलेगा कर्ज

Narendra Modi can take these steps for small businessmen

इतना ही नहीं, छोटे कारोबारियों को कर्ज के लिए परेशान नहीं होना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार इन्हें सस्ते ब्याज पर कर्ज देने की सुविधा दे सकती है। ब्याज पर इन्हें दो फीसदी की छूट मिल सकती है। इससे उन्हें अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि ये सुविधा भी वही उठा पाएंगे जिन्होंने जीएसटी के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लेनदेन पर भी मिलेगी छूट

Narendra Modi can take these steps for small businessmen

डिजिटल लेनदेन पर मोदी सरकार का काफी जोर है। इसी दिशा में सरकार एक औऱ बड़ा कदम उठा सकती है। छोटे कारोबारियों को डिजिटल लेनदेन पर बैंक चार्ज से छूट मिल सकती है। जो कारोबारी रूपे डेबिट कार्ड, भीम और यूपीआई से लेनदेन करते हैं, उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed