फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TikTok पर बनाया ऐसा वीडियो, वायरल होते ही दोनों हुए गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 05:58 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 28 May 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for making Tik-Tok videos with snakes in Mumbai, know details
tik tok

यदि आपसे यह पूछा जाए कि क्या आप टिक टॉक के बारे में जानते हैं तो शायद ही आपका जवाब ना में होगा। टिक टॉक भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। आए दिन लोग टिक टॉक पर मजेदार वीडियो बना रहे हैं और वाहावाही लूट रहे हैं, लेकिन कई लोगों को यही टिक टॉक वीडियो सलाखों के पीछे भी पहुंचा दे रहा है। 

Two arrested for making Tik-Tok videos with snakes in Mumbai, know details
सांप के साथ Tiktok वीडियो - फोटो : Mumbai Mirror
यह घटना मुंबई के डोंबिलवी की है जहां कुणाल लांडगे और उसके एक नाबालिग दोस्त ने सांप के साथ टिक टॉक वीडियो बनाया। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दोनों फन निकाले सांप को चुम रहे हैं और उसे हाथों में लेकर घूम रहे हैं, हालांकि अब वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
Two arrested for making Tik-Tok videos with snakes in Mumbai, know details
सांप के साथ Tiktok वीडियो - फोटो : social media

दरअसल वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग में की जिसके बाद वन विभाग ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लिया है। अब वन विभाग के नियम के मुताबिक दोनों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two arrested for making Tik-Tok videos with snakes in Mumbai, know details
snake (demo) - फोटो : gulf news

वहीं वन विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि वीडियो में दिख रहा सांप काफी जहरीला है और उसके काट लेने से मौत हो सकती है। उन्होंने टिक टॉक वीडियो बनाने वालों को ऐसे वीडियो नाम बनाने की हिदायत भी दी।

विज्ञापन
Two arrested for making Tik-Tok videos with snakes in Mumbai, know details
टिक टॉक ऐप (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

फिलहाल वन विभाग दोनों लड़कों से पूछताछ कर रहा है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों ने वीडियो बनाने के लिए सांप को कहां से पकड़ा और वीडियो बनाने के बाद सांप का क्या किया। पकड़े गए लड़कों ने बताया कि भरत केणे नाम के एक शख्स ने उन्हें सांप पकड़ना सिखाया। बता दें कि भरत की कुछ महीनों पहले ही सांप के काटने से मौत हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed