{"_id":"5cea3769bdec2207114c05fc","slug":"narendra-modi-s-dream-of-developing-financial-city-is-incomplete-even-after-eight-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठ साल बाद भी अधूरा है नरेंद्र मोदी का ये सपना, पूरा करना है बड़ी चुनौती","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आठ साल बाद भी अधूरा है नरेंद्र मोदी का ये सपना, पूरा करना है बड़ी चुनौती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 26 May 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत से भी अधिक सीट हासिल कर एक बार फिर सत्ता अपने नाम कर ली है। अब 30 मई को वह दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नरेंद्र मोदी भले ही लोकसभा चुनाव जीत गए हों, लेकिन उनका आठ साल पुराना सपना आज भी अधूरा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा सपना आज तक पूरा नहीं हो पाया है। मोदी ने आज से करीब आठ साल पहले अहमदाबाद के पास नया फाइनेंशियल सिटी बसाने का सपना देखा था। इसके माध्यम से 10 लाख लोगों को रोजगार मिलना था। पीएम का ये सपना अब तक पूरा नहीं हो पाया है और इसे पूरा करना उनके लिए बड़ी चुनौती है।
3 of 5
दरअसल साल 2011 में मोदी ने गुजरात में सिंगापुर और दुबई जैसा फाइनेंशियल हब बनाने की नींव रखी थी। उनका ये प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके माध्यम से 100 से भी ज्यादा ऊंची इमारतें बनाई जानी थी। बता दें कि इस हब को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी या गिफ्ट सिटी के नाम से जाना जाता है। ये नया शहर अहमदाबाद के पास बसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इस प्रोजेक्ट के लिए टैक्स और नियामक संबंधी छूट भी दी गई थी और इसके साथ बैंकों और ब्रोकरेज फर्मों को भी यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया गया था। इन तमाम प्रयासों के बावजूद ये प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो पाया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट के डवलपर दूसरे प्रोजेक्ट में घाटे के कारण आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से ये अब तक अधूरा है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये नई फाइनेंशियल सिटी 6.2 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्रफल में बसनी थी, जिसका अब तक 30 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल ही डवलप हो पाया है। इस काम के माध्यम से करीब 10 लाख लोगों को नौकरियां मिलनी थीं, लेकिन अभी तक सिर्फ नौ हजार लोगों को ही नौकरियां मिल पाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।