फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान नहीं, इन पांच देशों की करेंसी है सबसे ज्यादा कमजोर

Sun, 11 Aug 2019 06:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 11 Aug 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
not pakistan but these five nations currency is at worst level
सांकेतिक तस्वीर
विश्व में कई ऐसे देश हैं, जिनकी मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर है। अभी तक आपको पाकिस्तान के बारे में पता होगा, जिसकी मुद्रा डॉलर के लगातार मजबूत होने से हाशिए पर है। पाकिस्तानी रुपया फिलहाल 160 रुपये के स्तर पर है, जिसने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। यहां रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए भी लोगों को काफी सोचना पड़ता है। 


पाकिस्तान के अलावा कई देशों के नागरिक भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसके लिए कई सारे कारण हैं, जिनकी वजह से इन देशों में अमेरिकी डॉलर काफी मजबूत हुआ है। कई देश ऐसे भी हैं, जिन पर अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है। 
not pakistan but these five nations currency is at worst level

यह देश टॉप पांच पर 

जिन देशों की मुद्रा सबसे खराब स्तर पर है उनमें ईरान, वियतनाम, इंडोनेशिया, गिनी और लाओस शामिल हैं। इन देशों के स्थानीय लोगों को एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए भी हजारों की संख्या में अपने देश की मुद्रा खर्च करनी होगी। 

not pakistan but these five nations currency is at worst level

ईरान

यह फिलहाल विश्व की सबसे कमजोर मुद्रा है। एक डॉलर खरीदने के लिए लोगों को 42,105 ईरानी रियाल खर्च करने पड़ रहे हैं। फिलहाल अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध के चलते विश्व का प्रमुख कच्चा तेल उत्पादक देश मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है। इससे पहले भी यह देश ईरान-इराक युद्ध, इस्राइल पर हमला और परमाणु हथियारों पर धमकी के चलते प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
not pakistan but these five nations currency is at worst level
Vietnam President Tran Dai Quang

वियतनाम

पाकिस्तान की तरह इस दक्षिण एशियाई देश ने भी अपनी मुद्रा का अवमूल्यन किया है। इस वजह से एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए स्थानीय लोगों को 23,208 वियतनामी डोंग खर्च करने पड़ रहे हैं। लगातार गृहयुद्ध और वैश्विक मंदी की मार का असर झेलने की वजह से यह देश भी मुश्किल आर्थिक हालातों का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन
not pakistan but these five nations currency is at worst level
Indonesia Flag

इंडोनेशिया

पर्यटन के लिए मश्हूर दक्षिणपूर्वी एशियाई देश की मुद्रा भी कमजोरी के मामले में तीसरे पायदान पर है। हालांकि यह देश आर्थिक तौर पर काफी मजबूत है, फिर भी मुद्रा में कमजोरी बनी हुई है। एक डॉलर खरीदने के लिए लोगों को 14,219 वियतनामी रुपिया खर्च करना पड़ता है। मुद्रा कमजोर होने से यह टूरिज्म का अच्छा विकल्प हो गया है, क्योंकि यहां की विनिमय दर यानी करेंसी एक्सचेंज रेट बहुत कम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed