फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: करोड़पति हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जानें कितनी है उनकी सालाना आय

Tue, 17 Sep 2019 11:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Sep 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi birthday special know about his net worth
नरेंद्र मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। संपत्ति के मामले में पीएम मोदी करोड़पति हैं। अप्रैल माह में वाराणसी से नामंकन दाखिल करने के बाद दिए गए शपथ पत्र के अनुसार पिछले एक साल में पीएम मोदी की संपत्ति में केवल 22 लाख 85 हजार 621 रुपये का इजाफा हुआ है। उनकी चल-अचल संपत्ति दो करोड़ रुपये से ज्यादा है।

PM Narendra Modi birthday special know about his net worth
पीएम नरेंद्र मोदी

फिलहाल इतनी है कुल संपत्ति

प्रधानमंत्री द्वारा दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार पीएम मोदी की कुल संपत्ति दो करोड़ 51 लाख 36 हजार 119 रुपये है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो पीएम के पास 38,750 हाथ में नकदी है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की गांधी नगर शाखा में केवल चार हजार 143 रुपये हैं।



PM Narendra Modi birthday special know about his net worth

20 हजार का है बांड

मोदी ने 20 हजार रुपये एलएंडटी इंफ्रा बांड में निवेश कर रखा है। इसके अलावा एनएससी में सात लाख 61 हजार 466 रुपये और जीवन बीमा पॉलिसी में एक लाख 90 हजार 347 रुपये जमा किए हैं। मोदी के पास किसी तरह का कोई वाहन नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi birthday special know about his net worth
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

45 ग्राम की सोने की अंगूठी

मोदी के पास चार सोने की अंगुठियां हैं, जिनका वजन 45 ग्राम है। इसकी कुल कीमत एक लाख 13 हजार 800 रुपये है। वहीं पीएम मोदी ने 85,145 रुपये का अनुमानित आयकर के लिए टीडीएस जमा किया है। इसके अलावा 1,40,895 रुपये का पीएमओ को जमा किया है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi birthday special know about his net worth
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

एक करोड़ की अचल संपत्ति

पीएम मोदी के पास केवल एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोदी ने 25 अक्तूबर 2002 को एक संपत्ति 1,30,488 रुपये में खरीदी थी। इस पर उन्होंने 2,47,208 रुपये खर्च किए थे। अभी इस संपत्ति की कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से एक करोड़ 10 लाख रुपये है। मोदी पर किसी तरह का कोई लोन नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed