फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपका भी 10GB मोबाइल डाटा हो सकता है चोरी, ऑनलाइन ठगी का नया तरीका

Fri, 13 Sep 2019 10:37 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 13 Sep 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Online Fraud Drainer Bot Code Steals Users 10 GB Data Per Month
smartphone virus

भारत में इस समय लोग सबसे ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि दूरसंचार कंपनियों के किफायती कीमतों के डाटा पैक्स बाजार में उपलब्ध हैं। यही कारण है की अब देश में डाटा की खपत में बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ता डाटा लिमिट पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 

Online Fraud Drainer Bot Code Steals Users 10 GB Data Per Month
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

ऑनलाइन धोखा धड़ी एक केस सामने आया है जिनमें उपभोक्ताओं का 10 जीबी डाटा चोरी गया हैं, लेकिन इस घटना की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं मिली हैं। अब ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आप भी इस ऑनलाइन फ्रॉड का1 शिकार तो नहीं हो गए है। सूत्रों के मानें तो बीते महीने कई एंड्रॉयड यूजर्स की निजी जानकारी लीक हुई थी। 

Online Fraud Drainer Bot Code Steals Users 10 GB Data Per Month
डेमो - फोटो : डेमो

इसके साथ ही उनके फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म हो रही थी। इस मामले को लेकर ऑरकल ने रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, लाखों एंड्रॉयड उपभोक्ताओं का मोबाइल डाटा एक ऐड फ्रॉड की वजह से नष्ट हुआ था और उनके फोन की बैटरी पर भी बुरा प्रभाव पड़ा था। वहीं, इस फ्रॉड को ड्रेनर बॉट (Drainer Bot) नाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Online Fraud Drainer Bot Code Steals Users 10 GB Data Per Month
android mobile apps

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह वायरस प्रभावित एप्स की सहायता से उपभोक्ताओं के मोबाइल डाटा का उपयोग करते हुए बिना अनुमति के एप को डाउनलोड करने लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार, टेक जगत में करोड़ों एप ऐसे हैं जिनको लाखों बार डाउनलोड किया गया है। इस तरह के एप्स को ड्रेनर बॉट ने प्रभावित किया हैं। 

विज्ञापन
Online Fraud Drainer Bot Code Steals Users 10 GB Data Per Month
Tapcore - फोटो : Tapcore

इस वायरस से भरे कोड का जानकारी टेक कंपनी टैपकोर (Tapcore) ने दी है। इस कोड ने गूगल प्ले स्टोर के लाखों एप को प्रभावित किया था जिनको अब ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वही दूसरी तरफ ऑरकल के विशेषज्ञों का मानना है कि गूगल प्ले स्टोर पर अब भी इस कोड से इनफेक्टेड एप मौजूद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed