फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा वर्ग के बीच देश भर में काफी लोकप्रिय हैं यह नाइट क्लब, ये हैं इनकी खासियतें

Sat, 23 Nov 2019 12:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 23 Nov 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
some of the famous night club and lounges which are popular among youngsters
night club

मेट्रो शहरों में रहने वाला युवा वर्ग सप्ताहांत में मौज मस्ती और ऑफिस की थकान मिटाने के लिए नाइट क्लब जाते हैं। देश में कई नाइट क्लब ऐसे भी हैं जो रात 12 बजे के बाद सुबह पांच बजे तक खुले रहते हैं। इन नाइट क्लब में कुछ ऐसे भी हैं जो प्रथम श्रेणी में आते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चुनिंदा नाइटक्लब के बारे में, जिनकी खासियतें भी अलग-अलग हैं। 

some of the famous night club and lounges which are popular among youngsters
- फोटो : kityy su

किट्टी सू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाराखंभा रोड पर स्थित ललित होटल में बना किट्टी सू नाइट क्लब में एक साथ 1200 लोग आ सकते हैं। यह क्लब दिल्ली एनसीआर में ही नहीं बल्कि देश भर में काफी प्रसिद्ध है। इस क्लब में केवल खास लोग ही जा सकते हैं, क्योंकि इसका प्रवेश शुल्क एक व्यक्ति के लिए 20 हजार रुपये से शुरू होकर के एक लाख रुपये है। महिलाओं के लिए केवल बुधवार और शुक्रवार को प्रवेश मुफ्त है। प्रवेश शुल्क का भुगतान करके आप खाना-पीना भी इसमें कर सकते हैं।      

इसलिए है खास

दिल्ली की ज्यादातर बड़ी पार्टी यहां होती है। बेहतरीन साउंड सेटअप और लाजवाब डांस फ्लोर के कारण युवा वर्ग इसको काफी पंसद करते हैं। स्टीव आकी और डवविजन जैसे कई बड़े डीजे यहां के क्राउड को अपनी परफार्मेंस से एंटरटेन कर चुके हैं। किट्टी सू की एक्सक्लूसिव मेंस और वूमेन बुटिक रेंज इसे देश के बाकी पार्टी प्लेसस से इसे अलग बनाती है। म्यूजिक और क्लबिंग के साथ यहां फैशन का कॉकटेल भी उपलब्ध है। 
some of the famous night club and lounges which are popular among youngsters
- फोटो : area 51

एरिया-51 है देश का पहला रिवॉल्विंग डिस्कोथेक

पुणे के बानेर में स्थित एरिया-51 देश का पहला रिवॉल्विंग डिस्कोथेक वाला स्पेशल पब लाउंज है। इस क्लब को स्पेसशिप के आकार में तैयार किया गया है, जिसमें चार अलग-अलग तल हैं। सबसे निचले हिस्से में डांस फ्लोर है, वही मिडिल फ्लोर पूरी तरह से निजी पार्टियों के लिए बनाया गया है। सबसे ऊपर के तल पर रिवॉल्विंग फ्लोर है, जो घूमता रहता है। डीजे का कंसोल भी स्पेसशिप के आकार में एक पायलट सीट की तरह बनाया गया है। यहां पर मेहमानों को पारंपरिक भोजन के साथ ही इटेलियन और कांटीनेंटल का स्वाद ले सकते हैं। यह डिस्कोथेक के साथ ही बेहतरी बैंक्वेट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
some of the famous night club and lounges which are popular among youngsters
- फोटो : airpub

दिखता है समुद्र और मुंबई का खास नजारा

दक्षिण मुंबई के फोर सीजन होटल के 34वें माले पर स्थित एयर एक ओपन एयर रूफटॉप बार है। इसके एक ओर रोशनी से चमचमाती हुई मुम्बई का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है तो वहीं दूसरी ओर समुद्र की लहरें नजर आती हैं। यहां का स्पेशल डांस फ्लोर डांस के शौकिन लोगों के मजे को कई गुना बढ़ा देता है।

विज्ञापन
some of the famous night club and lounges which are popular among youngsters
skylounge - फोटो : skylounge

डेट करने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है स्काई लाउंज

भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से मश्हूर बंगलूरू में स्थित स्काई लाउंज को डेट करने के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है।  यह लाउंज भी ओपन एयर है 16वीं मंजिल पर होने के कारण यहां से पूरा शहर नजर आता है। साथ में नेशनल - इंटरनेशनल डीजे की लाइव परफार्मेंस इस मजे को कई गुना बढ़ा देता है। इस लाउंज का एम्बीयंस बेहद खास है। यहां एक साथ करिब 1000 लोग पार्टी में शामिल हो सकते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed