फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिसंबर से कितने महंगे हो जाएंगे सभी कंपनियों के प्लान, यहां देखें संभावित कीमत

Sat, 23 Nov 2019 10:58 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sat, 23 Nov 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Expected tariff plan of airtel vodafone jio bsnl and idea from 1 december
Tariff plan - फोटो : amar ujala

भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो के आने के बाद से ही लोगों को कम कीमत में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही थी लेकिन अब जियो की लॉन्चिंग के तीन साल बाद टेलीकॉम बाजार पूरी तरह से बदल गया है। सभी कंपनियों के हालात खराब हैं। हाल ही में रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, बीएसएनएल और एयरटेल ने कहा है कि एक दिसंबर से उनके टैरिफ प्लान महंगे होंगे।

Expected tariff plan of airtel vodafone jio bsnl and idea from 1 december
फोन

रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, बीएसएनएल और एयरटेल द्वारा टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने की घोषणा के बाद से बाजार में तहलका मचा है। आम आदमी जहां परेशान हो रहा है, वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि टैरिफ महंगे होने से टेलीकॉम सेक्टर की हालत सुधरेगी।



अब जहां तक टैरिफ महंगे होने की बात है तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन कंपनियों के प्लान 15-20 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। तो आइए एक दिसंबर से जारी होने वाले नए टैरिफ प्लान की संभावित कीमतों पर एक नजर डालते हैं....

Expected tariff plan of airtel vodafone jio bsnl and idea from 1 december
using smartphone in office - फोटो : amar ujala

30 फीसदी तक महंगे हो सकते है प्रीपेड प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक, जियो प्रीपेड प्लान की कीमत 15 फीसदी तक बढ़ेगा। वहीं, जियो के इस फैसले को ध्यान में रखकर टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और वोडाफोन डाटा पैक्स की कीमतों में औसतन 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरटेल और वोडाफोन आने वाले तीन महीनों में डाटा प्लान की कीमत में इजाफा कर सकती हैं। वहीं, दोनों कंपनियां कीमत में बढ़ोतरी से नुकसान की भरपाई कर पाएंगी। अगली स्लाइड में जानें संभावित कीमतें....

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Expected tariff plan of airtel vodafone jio bsnl and idea from 1 december
reliance jio - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो का प्रीपेड प्लान

उदाहरण के तौर पर फिलहाल जियो के लोकप्रिय प्रीपेड प्लान की कीमत 399 रुपये (आईयूसी के साथ 409 रुपये) है लेकिन यदि कंपनी अनुमान के मुताबिक प्लान की कीमतों 15 फीसदी की वृद्धि करती है तो इस प्लान की कीमत में करीब 61 रुपये का इजाफा हो जाएगा। ऐसे में आपको 409+61= 470 रुपये देने होंगे। बता दें कि आपको इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा (कुल 126 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
Expected tariff plan of airtel vodafone jio bsnl and idea from 1 december
airtel

एयरटेल का प्रीपेड प्लान

एयरटेल के 249 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। साथ ही कंपनी अपने उपभोक्ताओं को प्रति दिन 2 जीबी डाटा दे रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है लेकिन अगर कंपनी एक दिसंबर के बाद इस रिचार्ज पैक की कीमत में 30 फीसदी का इजाफा करती है, तो इसकी कीमत 286 रुपये हो जाएगी। आपको इस पैक के लिए 37 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed