फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google का बड़ा ऐलान, पिक्सल में कमी ढ़ूंढने वाले को मिलेगा 10.76 करोड़ रुपये का इनाम

Fri, 22 Nov 2019 11:41 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 22 Nov 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Google Launch Bug Bounty Program 1 5 million dollars Offer to find virus and bug in pixel smartphone
Google

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने यूजर्स के लिए बग बाउंटी नाम से प्रोग्राम को पेश किया है। इसके तहत कंपनी गूगल पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन में कमी खोजने वाले को 1.5 मिलियन डॉलर (10 करोड़ 76 लाख रुपये) का इनाम देगी। गूगल ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा है कि जो व्यक्ति डिवाइस में मौजूद टाइटन एम (Titan M) सुरक्षा चिप को तोड़ेगा, तो उसको इनाम 10 करोड़ से ज्यादा की रकम इनाम के तौर पर दी जाएगी। दरअसल, कंंपनी ने इस चिप को खास तौर पर यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए बनाया था। तो आइए जानते हैं गूगल के इस ऑफर के बारे में...

Google Launch Bug Bounty Program 1 5 million dollars Offer to find virus and bug in pixel smartphone
GOOGLE PIXEL 4 - फोटो : social media

टाइटन एम चिप से डाटा रहता सुरक्षित 

आपका बता दें कि गूगल की टाइटन एम चिप को सभी सिक्योरिटी चिप में सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। वहीं, गूगल ने कहा है कि हमने इस ऑफर को इसलिए पेश किया है, जिससे यूजर्स इसमें किसी भी प्रकार की कमी खोजें, जिससे हम उस कमी को सुधार कर यूजर्स को बेहतर सर्विस दे सकें।

Google Launch Bug Bounty Program 1 5 million dollars Offer to find virus and bug in pixel smartphone
Google Pixel 3

पिक्सल स्मार्टफोन में कमी खोजने वाले को मिलेगा इनाम  

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में खामी ढ़ंढ़ने वाले यूजर्स को 1.5 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा। कंपनी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हमने अपने एड्रॉयड के स्पेशल प्रीव्यू वर्जन के लिए इस खास प्रोग्राम को पेश किया है। इस कार्यक्रम में फोन में कमी निकालने वाले को 50 फीसदी रकम बोनस के तौर पर दी जाएगी। बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत मिलने वाली कुल अमाउंट 1.5 मिलियन डॉलर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Launch Bug Bounty Program 1 5 million dollars Offer to find virus and bug in pixel smartphone
Google - फोटो : पेक्सेल्स

गूगल ने इनाम के तौर पर दिए चार मिलियन डॉलर

गूगल ने बग बाउंटी की शुरुआत 2015 में की थी। कंपनी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि हमने अब तक 1,800 रिपोर्ट्स को इनाम दिया है। इस हिसाब से चार वर्षों में चार मिलियन डॉलर इनाम के तौर पर दिए जा चुके हैं। इसके अलावा बीते 12 महीनों में पिक्सल फोन में कमी निकालने वालों को 1.5 मिलियन डॉलर मिले हैं। बग बाउंटी उन लोगों को कहा जाता है जो किसी डिवाइस या वेबसाइट में कमी यानी बग खोज निकालते हैं।

विज्ञापन
Google Launch Bug Bounty Program 1 5 million dollars Offer to find virus and bug in pixel smartphone
Technology

कई टेक कंपनियों ने चलाएं थे बग बाउंटी प्रोग्राम 

लंबे समय से टेक कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में कमी निकालने वाले यूजर्स को इनाम देती आई हैं। वहीं, बग बाउंटी प्रोग्राम टेक्नोलॉजी कंपनियों के बीच बहुत आम है। दूसरी तरफ कई रिसर्चर्स को प्रोडक्ट्स में कमी निकालने के लिए करोड़ों रुपये तक इनाम को तौर पर मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed