फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिसंबर से बढ़ने वाली हैं डाटा प्लांस की कीमतें, तुरंत कराएं ये रिचार्ज, फायदे में रहेंगे

Thu, 21 Nov 2019 05:37 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 21 Nov 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
reliance jio vodafone and airtel to hike tariff price before recharge these plans
Tariff plan - फोटो : amar ujala

सस्ती कीमतों वाले प्रीपेड और पोस्टपेड प्लांस की वजह से टेलीकॉम बाजार को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियां एक दिसंबर से अपने रिचार्ज पैक्स की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। कंपनियों के इस कदम से ग्राहकों की जेब ढीली होने वाली है तो आइए जानते हैं कि कौन-सा प्लान फिलहाल आपके लिए बेस्ट है।

reliance jio vodafone and airtel to hike tariff price before recharge these plans
4 जी की शुरूआत - फोटो : demo pic

आमतौर पर कोई भी कंपनी जब अपने प्लान की कीमत बढ़ाती है तो वह नियम नए रिचार्ज पर लागू होता है, जैसा कि हाल ही में जियो के आईयूसी रिचार्ज पर हुआ कि जिन लोगों ने पहले रिचार्ज करा लिया था उन्हें आईयूसी रिचार्ज नहीं कराना पड़ा है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप एक दिसंबर से पहले ही रिचार्ज करा लें तो शायद आपको फायदा मिल जाए। आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा प्लांस के बारे में बताएंगे जिनमें अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इन प्लांस के बारे में...

reliance jio vodafone and airtel to hike tariff price before recharge these plans
reliance jio - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान

आप जियो के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को जल्द-से-जल्द रिचार्ज करा लें, क्योंकि एक दिसंबर से इस प्लान की कीमत बढ़ सकती है। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा (कुल 126 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

लेकिन आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से आईयूसी चार्ज देना होगा। बता दें कि आपको 10 रुपये के भुगतान करना होगा, जिसके बाद 124 आईयूसी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
reliance jio vodafone and airtel to hike tariff price before recharge these plans
airtel

एयरटेल का प्रीपेड प्लान

एयरटेल अपने ग्राहकों को 249 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल समेत एसएमएस की सुविधा दे रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, उपभोक्ता इस पैक के तहत जियो के साथ अन्य नेटवर्क पर मुफ्त में कॉलिंग कर सकेंगे। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान के साथ एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और लाइव टीवी की सर्विस दी जाएगी। साथ ही ग्राहकों को विंक म्यूजिक एप का भी एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल उपभोक्ताओं को 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी देगा।

विज्ञापन
reliance jio vodafone and airtel to hike tariff price before recharge these plans
vodafone - फोटो : amar ujala

वोडाफोन का प्रीपेड प्लान

वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए 229 रुपये वाला प्लान पेश किया है। अगर आप इस रिचार्ज पैक को अपनाते है, तो आपको प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा भी देगी। वहीं, इस पैक की अवधि 28 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed