{"_id":"5cfa365fbdec220783609fa8","slug":"these-three-indian-women-made-place-in-self-made-women-2019-by-forbes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फोर्ब्स की अमेरिकी सूची में शामिल हुईं यह तीन भारतीय अरबपति महिलाएं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फोर्ब्स की अमेरिकी सूची में शामिल हुईं यह तीन भारतीय अरबपति महिलाएं
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 07 Jun 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फोर्ब्स ने अमेरिका की 80 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है, जिन्होंने अपना कारोबार खोलकर अपार संपत्ति अर्जित की है। इस सूची में तीन भारतीय महिलाओं को भी स्थान मिला है। इन महिलाओं ने खुद ही अपनी किस्मत गढ़ी है।
2 of 5
कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की चेयरमैन और सीईओ जयश्री उल्लाल इस सूची में 18वें स्थान पर हैं। उल्लाल के पास अरिस्टा के शेयरों की पांच फीसदी हिस्सेदारी के साथ 1.40 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस संदर्भ में फोर्ब्स ने कहा कि, 'लंदन में पैदा हुई और भारत में पली-बढ़ी उल्लाल अब अमेरिका की सबसे धनी पारिवारिक कार्यकारियों में से एक हैं।'
3 of 5
नीरजा सेठी इस सूची में 23वें स्थान पर हैं। सेठी ने अपने पति के साथ मिलकर आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की स्थापना की थी। सेठी के पास एक अरब डॉलर की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा नरखेड़े सूची में 60वें स्थान पर हैं। वह स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नॉलजी कंपनी कंफ्लुएंट की को फाउंडर हैं और उनके पास 36 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।
विज्ञापन
5 of 5
फोर्ब्स की सूची में पहला स्थान डिएन हेंड्रिक्स को मिला है, जो एबीसी सप्लाय की चेयरपर्सन हैं। हेंड्रिक्स के पास सात अरब डॉलर की संपत्ति है। 10वां स्थान पर ओपरा विनफ्रे को मिला है। जबकि 80वें स्थान पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स हैं। पॉप स्टार रिहाना को इस सूची में 37वां स्थान मिला है, वहीं बियोंसे 51वें स्थान पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।