फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi ने दूर कर दी ग्राहकों की सबसे बड़ी समस्या, आप भी कहेंगे Thank You !

Fri, 07 Jun 2019 03:34 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 07 Jun 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Started Fixing Pesky and Vulgar Ads on MIUI, all you need to know
miui ads - फोटो : medium

यदि आपके पास भी शाओमी का स्मार्टफोन है तो कंपनी ने आपको बड़ा तोहफा दिया है। Xiaomi के एंड्रॉयड आधारित MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रमोशल कंटेंट और विज्ञापन से लोग काफी परेशान हैं, वहीं अब कंपनी ने कहा है कि वह इस पर काम कर रही है और एमआईयूआई के विज्ञापन मॉडल को सुधारेगी। ऐसे में संभव है कि भविष्य में आपको शाओमी के फोन में विज्ञापन देखने को ना मिलें।


 

Xiaomi Started Fixing Pesky and Vulgar Ads on MIUI, all you need to know
miui ads - फोटो : android authority

विज्ञापन मॉडल में सुधार करने के बारे में शाओमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर और MIUI एक्पेरियंस के जेनरल मैनेजर ने चीन की सोशल साइट Weibo पर विस्तार से एक पोस्ट किया है। पोस्ट के मुताबिक कंपनी एमआईयूआई पर विज्ञापन को लेकर नए नियम बनाने वाली है। ऐसे में MIUI पर आने वाले सभी तरह के विज्ञापनों को कंट्रोल किया जा सकेगा। वहीं नए अपडेट के बाद आपको शाओमी के फोन पर अश्लील विज्ञापन भी देखने को नहीं मिलेंगे।

Xiaomi Started Fixing Pesky and Vulgar Ads on MIUI, all you need to know
Xiaomi MIUI 10 top features

Weibo पर किए गए पोस्ट के मुताबित कंपनी ने MIUI पर विज्ञापन को कंट्रोल करना शुरू कर दिया है और कई विज्ञापन की जगह को भी हटा दिया गया है। साथ ही अगले 2 महीने में फोन में सभी जगहों पर आने वाले विज्ञापन को बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि वीबो पर शेयर इस पोस्ट को शाओमी के सीईओ ली जून ने लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Started Fixing Pesky and Vulgar Ads on MIUI, all you need to know
Xiaomi MIUI 9

बता दें कि शाओमी के फोन में कस्टम यूआई एमआईयूआई पर विज्ञापन आते हैं। इसे लेकर कई यूजर्स ने शिकायत भी है। शाओमी का एमआईयूआई एंड्रॉयड पर आधारित है। एमआईयूआई का 10वां वर्जन पिछले साल ही रिलीज हो गया था, वहीं अब इसका 11वां वर्जन जल्द ही जारी होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed