बढ़ती मुद्रास्फीति के इस दौर में निवेश ही एक ऐसा विकल्प है, जहां आप अपने पैसों को ग्रो कर सकते हैं। आज जिस तर्ज पर महंगाई बढ़ रही है, उस मुताबिक हमें बैंकों से इंटरेस्ट रेट नहीं मिल रहा है। ऐसे में हमारे पैसों को इंफ्लेशन धीरे धीरे एक दीमक की भांति नष्ट कर रहा है। अगर आप भविष्य के लिए अपने पैसों को बैंक में इकट्ठा कर रहे हैं, तो ज्यादा संभावना है कि समय के साथ साथ उसका मूल्य कम हो जाएगा। ऐसे में निवेश करके ही आप अपने पैसों की सही वैल्यू को बढ़ा सकते हैं। हालांकि भारत की एक बड़ी आबादी निवेश जैसे शब्दों को सुनते ही घबरा जाती है क्योंकि निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। वहीं दूसरी तरफ एलआईसी की कई स्कीम्स में आप बिना जोखिम के अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें कम प्रीमियम भर के आप 50 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी टेक टर्म प्लान नंबर 854 है। इस जीवन बीमा प्लान में निवेश करके आप अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं।
काम की बात: LIC की ये स्कीम है काफी खास, कम प्रीमियम भर के उठा सकते हैं 50 लाख रुपये तक का लाभ
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 06 Nov 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन