आज के समय में पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। जिस प्रकार आधार कार्ड का प्रयोग सामान्य पहचान पत्र या निवास प्रमाण पत्र के रूप में किया जाता है। इसी प्रकार कोई भी वित्तीय लेनदेन करने या फिर बैक खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग पैन कार्ड का इस्तेमाल बैंकिंग ट्रांजैक्शन से संबंधित काम के लिए करते हैं। इतना ही नहीं पैन कार्ड इनकम टैक्स के लेनदेन में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही इस कार्ड का प्रयोग ईपीएफ का पैसा जमा कराने के लिए भी किया जाता है। इसका मतलब यही है कि इसके बिना आप कोई भी वित्तीय काम या लेनदेन नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि लोग अपने पैन कार्ड का इस्तेमाल कई जगह पर करते हैं, कई बार तो हमें याद भी नहीं रहता कि हमने इसका इस्तेमाल कहां-कहां किया है। ऐसे में आपका पैन कार्ड किसी गलत हाथ में भी जा सकता है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
{"_id":"61ea6d3e213ac534ac785e3a","slug":"pan-card-is-your-pan-card-being-misused-know-how-to-check-history-of-your-pan-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAN Card: क्या आपके पैन कार्ड का हो रहा है गलत इस्तेमाल? इस तरह चेक करें हिस्ट्री","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PAN Card: क्या आपके पैन कार्ड का हो रहा है गलत इस्तेमाल? इस तरह चेक करें हिस्ट्री
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
इस तरह चेक करें पैन कार्ड की हिस्ट्री
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
इस तरह चेक करें पैन कार्ड की हिस्ट्री
- फोटो : Amar Ujala
- पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके जालसाज आपको बड़े वित्तीय संकट में डाल सकते हैं, क्योंकि इस कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय काम के लिए किया जाता है। ऐसे में इसे संभाल कर रखना चाहिए, साथ ही समय-समय पर इसकी यूज करने की हिस्ट्री चेक करते रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह चेक करें पैन कार्ड की हिस्ट्री
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
- दरअसल. पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके लोग बड़े-बड़े फ्रॉड और घपले कर सकते हैं। आपके कार्ड का इस्तेमाल करके किसी भी व्यक्ति के लोन का गारंटर बना जा सकता है। ऐसा में टैक्स की देनदारी आपकी बनेगी और आपको इसका टैक्स भी देना पड़ेगा। इसलिए आपको ऐसे जालसाजों से बचकर रहना है। तो आइए जानते हैं इससे कैसे बच सकते हैं।
इस तरह चेक करें पैन कार्ड की हिस्ट्री
- फोटो : Amar Ujala
- यदि आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति ने इससे हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन किया है, तो इसकी डिटेल आप फॉर्म 26AS में देख सकते हैं। ये चेक करके आप पैन के इस्तेमाल का पता लगा सकते हैं। इसे आप इनकम टैक्स के पोर्टल या TRACES के पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आप अपनी सभी ट्रांजैक्शन को चेक कर सकते हैं। इससे आपको आपके पैन कार्ड के सभी इस्तेमाल के बारे में पता चल जाएगा। वहीं आपको पैन का इस्तेमाल बहुत जरूरत होने पर ही करना चाहिए।