{"_id":"61ea795607014a4edb217609","slug":"assembly-election-2022-what-if-you-dont-have-a-voter-id-card-can-your-still-vote","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022: नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो इन 11 तरीकों से भी दे सकते हैं वोट, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Assembly Election 2022: नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो इन 11 तरीकों से भी दे सकते हैं वोट, जानें कैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट
- फोटो : istock
देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर हर राजनीतिक पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। वहीं, लोग भी अपने पसंदीदा नेता को वोट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हर किसी की नजर है। वहीं, तारीखों के एलान के साथ ही अब हर कोई इंतजार कर रहा है, तो सिर्फ चुनाव की तारीखों का। अगर आपको किसी को वोट करना होता है, तो इसके लिए आपको वोटर आईडी कार्ड की जरूरत होती है। इसी के जरिए आप वोट डाल पाते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आप इसके अलावा भी कुछ दस्तावेजों के जरिए वोट डाल सकते हैं? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वौ कौन से दस्तावेज हैं जिनके जरिए आप चुनाव में अपने पसंदीदा नेता को वोट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
Trending Videos
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट
- फोटो : istock
इन दस्तावेजों से कर सकते हैं वोट:-
- सबसे पहले आप आधार कार्ड के जरिए वोट डाल सकते हैं, क्योंकि ये एक तरह का पहचान पत्र होता है।
- ड्राइविंग लाइसेंस भी एक ऐसा दस्तावेज है, जिसकी मदद से आप वोट कर सकते हैं।
- आप पासपोर्ट के जरिए वोट कर सकते हैं। इस दस्तावेज की मदद से आप चुनाव में वोट डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट
- फोटो : Amar Ujala
- पैन कार्ड भी एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे आप चुनाव में वोट कर सकते हैं।
- वहीं, केंद्रीय/राज्य सरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो वाले सर्विस आइडेंटी कार्ड से भी वोटिंग कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट
- फोटो : iStock
- अगर आपके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक है, जिस पर आपकी तस्वीर लगी है। आप इससे भी वोट डाल सकते हैं।
- एनपीआर के तहत जो आरजीआई द्वारा स्मार्ट कार्ड जारी होते हैं। इनसे भी आप वोटिंग कर सकते हैं।
- अगर आपके पास पेंशन के दस्तावेज हैं, जिस पर आपकी फोटो लगी हो तो आप इससे भी चुनाव के दौरान वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट
- फोटो : pixabay
- आप मनरेगा कार्ड के जरिए भी वोटिंग कर सकते हैं।
- सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों के द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आइडेंटी कार्ड के जरिए भी आप वोट डाल सकते हैं।
- श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी किए गए हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड से भी आप वोट डाल सकते हैं।
आप इनमें से किसी भी दस्तावेज के साथ वोट डाल सकते हैं, लेकिन आपका नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।