फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार की मदद से खोलें ये शानदार बिजनेस, हर साल होगी 50 लाख रुपये तक की कमाई!

Sun, 05 Jan 2020 01:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 05 Jan 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Best Business plan to earn money with the help of government

अगर आप अपनी नौकरी से परेशान आ गए हैं और अपना कारोबार खोलने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपना कारोबार खोल हर साल 50 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए केंद्र सरकार आपकी मदद करेगी और आपको 80 फीसदी तक लोन देगी। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Best Business plan to earn money with the help of government

आज कल लोग फिटनेस और फिजिकल ट्रेनिंग पर काफी ध्यान दे रहे हैं। इसकी वतह से फिटनेस संबंधी बाजार भी तेजी से फैल रहा है। इसलिए हम आपको इसी से संबंधित एक बिजनेस बताने जा रहे हैं। सोया मिल्क मेकिंग का बिजनेस शुरू कर आप मोटी कमाई कर सकते हैं। बता दें कि नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (NSIC) ने इन्क्यूबेशन प्रोग्राम में मिल्क मेकिंग को भी शामिल किया है। 

आपको खर्च करने होंगे इतने पैसे

एनएसआईसी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, सोया मिल्क मेकिंग यूनिट की कुल कॉस्ट 11.60 लाख रुपये है। इसके लिए बैंक से मुद्रा लोन लिया जा सकता है। आपको 80 फीसदी तक लोन मिलेगा। 

अगली स्लाइड में जानते हैं आपको कमाई कैसे होगी। 

Best Business plan to earn money with the help of government

ऐसे होगी कमाई

प्रोजेक्ट के तहत आप सालाना 1,75,000 लीटर सोया मिल्क बना सकते हैं। एक लीटर दूध 30 रुपये में बिकता है। यानी कुल बिक्री 52,50,000 रुपये की होगी। सारे खर्च निकालकर आप सोया मिल्क बनाने के कारोबार से मोटा मुनाफा कमा सकते है। इससे आपको सालाना 50 लाख रुपये तक कमाई हो सकती है। 

इतना ही नहीं, इसके लिए आपको खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

यह भी पढ़ें: फिल्मों के अलावा ऐसे करोड़ों रुपये कमाती हैं दीपिका पादुकोण, चौंका देगी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Business plan to earn money with the help of government

आपको मिलेगी खास ट्रेनिंग

इसके लिए एनएसआईसी द्वारा आपको ट्रेनिंग की सुविधा भी मिलेगी। एनएसआईसी के टेक्निकल सर्विस सेंटर से आप कई तरह के बिजनेस के साथ-साथ जॉब ओरिएंटेड कोर्स की ट्रेनिंग भी ले सकते हैं। इसमें आपको सोया मिल्क मेंकिंग की पूरी ट्रेनिंग मिलेगी। इतना ही नहीं, आपको बिजनेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है। एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (EDP) के तहत आपको इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: आराम की जिंदगी बितानी है तो यहां करें निवेश, घर बैठे बैंक खाते में आएंगे पैसे

ऐसे होगा प्रोडक्शन

  • सोया मिल्क बनाने के लिए आपको सोयाबीन से तीन गुना अधिक पानी में सोयाबीन सीड को चार से छह घंटे तक गर्म तापमान में भिगोना होगा।
  • इसके बाद इसे आठ से 12 घंटे तक ठंडे तापमान में रखना होगा।
  • अब भीगे हुए सोयाबीन को एक ग्राइंडर और कुकिंग मशीन में 120 डिग्री तापमान में 10 मिनट तक रखें।
  • इसके बाद आप आउटलेट वॉल्व की मदद से इसे छानकर दूध को अपने हिसाब से पैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Best Business plan to earn money with the help of government

इन चीजों की होगी जरूरत

प्लान के तहत आपको 100 वर्ग मीटर की जगह की जरूरत होगी, जिसे आप किराए पर भी ले सकते हैं। इसमें कवर्ड एरिया केवल 75 वर्ग मीटर लगता है। साथ ही मशीनरी के तौर पर आपको ग्राइंडर, कुकर, वायलर, मैकेनिकल फिल्टर प्रेस, टोपो बॉक्स और सोकिंग टैंक की भी जरूरत होगी। 

इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको https://www.nsic.co.in/Info/ProejctProfiles.aspx से मिल जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed