लगातार चढ़ती सोने की कीमतों के बीच सरकार ने सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं और कल यानी छह दिसंबर को इसका आखिरी दिन है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।
मोदी सरकार की योजना के तहत सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन कल, फटाफट उठाएं लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन कल
योजना के तहत निवेश करने की अवधि दो दिसंबर से ही शुरू हो गई थी और कल यानी छह दिसंबर को इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। बीते दिनों सोने का दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। अगली स्लाइड में जानते हैं सोने की कीमत और योजना के बारे में।
ये है सोने की कीमत
योजना के तहत आप 3,795 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 37,950 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।
होगा इतना फायदा
यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 3,745 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 37,550 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। जबकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत करीब 39000 रुपये प्रति दस ग्राम है। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसके खरीदारी कहां से कर सकते हैं और कैसे आपको आयकर छूट मेलिगी।
यह भी पढ़ें: इस सरकारी योजना में प्रति माह 200 रुपये निवेश कर मिलेगी 72,000 पेंशन
यहां से कर सकते हैं निवेश
गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके तहत आपको आयकर छूट कैसे मिलेगी।