फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children's Day: बच्चों के नाम रोजाना 206 रुपये निवेश कर पाएं 27 लाख रुपये

Thu, 14 Nov 2019 11:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 Nov 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Childrens Day LIC scheme new children money back plan 832 investment and earn money

भारत में प्रतिवर्ष 14 नवंबर को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और उच्च जीवन प्रदान करने के लिए मां बाप हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन महंगाई के इस दौर में अपने बच्चों की हर इच्छा पूरी करना आसान नहीं है। ऐसे में हम आपको लाइफ इंश्योरेंस कंपनी यानी एलआईसी की एक खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बाल दिवस के अवसर पर आपके बच्चे के लिए सबसे बेहतर तोहफा साबित हो सकता है। 



इस प्लान से आप ना सिर्फ अपने बच्चों को बेहतर और सुरक्षित भविष्य प्रदान कर सकेंगे, बल्कि उनकी हर इच्छा भी पूरी कर सकेंगे। इस प्लान का नाम है 'न्यू चिल्ड्रंस मनी बैक प्लान 832'। इसके तहत आप रोजाना 206 रुपये निवेश कर 27 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

Childrens Day LIC scheme new children money back plan 832 investment and earn money

25 वर्ष पूरे होने पर मिलेगा पैसा

इस पॉलिसी का पैसा बच्चे की उम्र 25 साल पूरी होने के बाद मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपके बच्चे की उम्र 12 साल है तो यह पॉलिसी 13 साल बाद मैच्योर होगी। वहीं अगर बच्चे की उम्र पांच साल है तो फिर पॉलिसी 20 साल बाद मैच्योर होगी। अगर आप 14 लाख रुपये की पॉलिसी लेते हैं तो फिर आपको लगभग 27 लाख रुपये मिलेंगे।

Childrens Day LIC scheme new children money back plan 832 investment and earn money

ये है पॉलिसी की खास बात

एलआईसी की इस नई पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसके तहत आपको रोजाना मात्र 206 रुपये निवेश करने होंगे। इतना ही नहीं, पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम आयु शून्य वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष है।

पॉलिसी के तहत रोजाना 206 रुपये निवेश कर आपके पास 27 लाख रुपये का फंड इकट्ठा हो जाएगा। इस फंड को आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए रख सकते हैं या उनकी पढ़ाई पर भी खर्च कर सकते हैं। आइए जानते हैं भुगतान की जानकारी।

यह भी पढ़ें: Children's Day पर बेटी के नाम इस सरकारी योजना में करें निवेश, मिलेंगे 74 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Childrens Day LIC scheme new children money back plan 832 investment and earn money

भुगतान से जुड़ी अहम जानकारी

एलआईसी की पॉलिसी के तहत आपको भुगतान का विकल्प भी मिलेगा। राशि का भुगतान आप सालाना, छह महीने पर, तीन महीने पर, या हर महीने कर सकते हैं। इसकी न्यूनतम बीमा राशि एक लाख रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।    

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: अब आसानी से बदल सकेंगे आधार पर पता, बैंक खाता खोलने में भी आसानी

विज्ञापन
Childrens Day LIC scheme new children money back plan 832 investment and earn money

प्रीमियम की राशि

पॉलिसी के तहत आपको सालाना 77,334 रुपये देने होंगे। अगर आप छह महीने बाद प्रीमियम की राशि का भुगतान करना चाहते हैं तो आपको 39,086 रुपये की राशि देनी होगी। वहीं तीन महीने और मंथली प्रीमियम का भुगतान करने वालों को क्रमश: 19,750 और 6,584 रुपये देने होंगे। यह पहले साल की प्रीमियम राशि है। आपको प्रीमियम का भुगतान 12 साल तक करना होगा। अन्य जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed