फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी हैं इन आर्थिक बीमारियों के शिकार? जान लें वरना बाद में होगा पछतावा

Sun, 03 Nov 2019 11:13 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 03 Nov 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Financial planning and analysis tips for investment and better future

आजकल पढ़ाई पूरी होते ही नौकरी तो हर कोई करता है, लेकिन अपने सपनों को साकार कुछ ही लोग कर पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में कई लोग आर्थिक बीमारियों के शिकार हैं। लोगों की सैलरी तो बढ़ी है, लेकिन तब भी उनका खर्चा पूरा नहीं हो पाता है। इसलिए अगर आप बिना किसी आर्थिक विपदा के जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, तो आपको ये जानना होगा कि ज्यादा पैसे कमाने के बावजूद क्यों आप पैसे नहीं बचा पाते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इन बीमारियों के शिकार ज्यादातर युवा ही होते हैं। बीते सालों के मुकाबले अब युवा निवेश कम करते हैं और खर्च ज्यादा। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हो सकता है कि आप भी 'मनी डिसॉर्डर' के शिकार हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।  

Financial planning and analysis tips for investment and better future

पैसे का सही इस्तेमाल न करना

अपने पैसे का सही इस्तेमाल न करना आर्थिक चिंता की निशानी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, आजकर क्रेडिट कार्ड लगभग हर युवा के पास है, लेकिन वो उसका बिल आसानी से नहीं भरते। पैसे होने के बावजूद वे क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में देरी करते हैं। यह 'फाइनेंशियल डिनाइल' की निशानी है। यानी पैसा होने के बाद भी उसे सही जगह पर खर्च ना करना। क्रेडिट कार्ड के बिल की ही तरह कई लोग टैक्स जैसे अन्य जरूरी भुगतान करने में भी हिचकिचाते हैं। इतना ही नहीं, पैसे होने के बावजूद कहीं निवेश ना करना और बैंक में पैसा जमा करके रखना भी फाइनेंशियल डिनाइल की ही निशानी है। इसलिए यदि आप फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे, तो आपको सही समय पर पैसे खर्च करने में मदद मिलेगी। इससे आप भविष्य में आने वाले आर्थिक संकट से भी बच जाएंगे।   

Financial planning and analysis tips for investment and better future

सही जगह खर्च करें पैसा

इसके अतिरिक्त आजकल युवा आसानी से अपना पैसा किसी को भी दे देते हैं। ये युवाओं का आर्थिक लक्ष्य पूरा करने में बाधा खड़ा कर देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महीने के अंत तक उनके पास जरूरी खर्च के लिए पैसे नहीं बचते हैं। इसे आप फाइनेंशियल रिजेक्शन भी कह सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपना पैसा किसी ऐसे व्यक्ति को देना चाहिए जो आपका पैसा सही जगबह खर्च करें, जैसे आपके माता-पिता, पति या पत्नी, आदि। 

यह भी पढ़ें: अमीरों की ये तीन आदतें अपनाकर आप भी जमा कर सकते हैं ज्यादा पैसे

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Financial planning and analysis tips for investment and better future

जरूरी खर्चे को फिजूल मानना सही नहीं

आजकल के युवा या तो फिजूल खर्ची करते हैं, या पैसे को खर्च करना ही फिजूल मानते हैं। बहुत कम युवा ऐसे हैं जो अपने पैसे को सही जगह खर्च कर पाते हैं। अंडरस्पेंडिंग, यानी बिलकुल भी पैसा खर्च ना करना भी आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप अपने या अपने परिवार पर बिल्कुल खर्च नहीं करते हैं, तो इसका मतलब आप बेहद खराब तरीके से जिंदगी जी रहे हैं। इसलिए परिवार की जरूरतों के लिए खर्च करना ही समझदारी है।

यह भी पढ़ें: रोजाना 20 रुपये जमा कर पाएं 86 लाख रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान

विज्ञापन
Financial planning and analysis tips for investment and better future

फिजूल खर्ची से बचें

जरूरत की चीजों पर पैसे खर्च ना कर फिजूल कर्ची करना युवाओं में काफी आम हो गया है। सैलरी आते ही युवा उसे खर्च कर देते हैं और फिर महीने के अंत में जरूरतों के लिए पैसे नहीं बचते हैं। बाजार में एक चीज लेने जाएं, तो डिस्काउंट के चक्कर में साथ में चार और चीजों की खरीदारी कर लेते हैं। ऐसी स्थिति में उनका बजट भी बिगड़ सकता है। इसके लिए आपको पहले से ही सोच समझकर खर्च करना चाहिए और अपनी सैलरी का सिर्फ 70 फीसदी हिस्सा ही खर्च करना चाहिए। बाकी का जरूरत के समय के लिए बचाना ही समझदारी है। 

यह भी पढ़ें: घर बैठे बढ़ाना चाहते हैं अपना पैसा, तो जान लें ये 12 बैंक कितना दे रहे हैं एफडी पर रिटर्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed