शुरू की है अभी नौकरी तो रखें इन पांच बातें का ख्याल, नहीं होगी पैसे की दिक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना वित्तीय प्लानिंग के होती है परेशानी
नौकरी शुरू करने की उम्र में अगर आपने बेहतर तरीके से वित्तीय प्लानिंग को नहीं किया तो फिर यह आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है। आप क्रेडिट कार्ड के बिल देरी से जमा करने लगेंगे, ईएमआई पर ज्यादा पेमेंट देंगे और इस तरह एक ऐसे जाल में फंस जाएंगे, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
बजट करें प्लान
आपको शुरुआत में जो वेतन मिल रहा है, उसी से सभी तरह के खर्चों को पूरा करना पड़ेगा। इसी वेतन से आपको अपने निवेश की प्लानिंग भी करनी होगी। खर्च में किराया, बिजली का बिल, पानी का बिल, राशन और घूमने का खर्च शामिल है। यह खर्च कहां पर और कितना करना है, यह आपको तय करना होगा।
अपनी मर्जी से करें निवेश
हालांकि नौकरी के शुरुआती पड़ाव पर आपको किसी तरह की कोई चिंता नहीं रहती है। इसलिए आप अपनी मर्जी से चुनाव कर सकते हैं कि कहां पर निवेश करना है, जहां से अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इससे आप पैसों की बचत कर सकेंगे और ज्यादा पैसा भविष्य की जरुरतों को पूरा कर सकेंगे।
क्रेडिट कार्ड के पीछे न हो पागल
शुरुआती दौर में कई युवा अपना क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। इससे आप ऐसे दलदल में फंस जाएंगे, जिससे आप आसानी से निकल नहीं पाएंगे। इससे उधार लेने की प्रवृति भी बढ़ जाती है, जिसको कम करना जरूरी है।

कमेंट
कमेंट X